खबर
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा: 4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 3:09 pm
शेयर करें:
41 लाख की लूट का खुलासा

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
फिरोजाबाद में पशु व्यापारियों से 41 लाख रुपए की लूट के बाद भाग रहे चार आरोपी मुरैना में सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायल बदमाशों के बैग ने पुलिस को लूट की पूरी कहानी तक पहुंचा दिया।

फिरोजाबाद में पशु व्यापारियों की कार से 41 लाख रुपए लेकर फरार हुए चार बदमाश आखिरकार मुरैना पुलिस के सामने आ गए।

वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार कार से मध्य प्रदेश की ओर भागे, लेकिन करीब 118 किलोमीटर दूर मुरैना में उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

हादसे में चारों आरोपी घायल होकर कार में फंस गए। मामला 15 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे का है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वहां से गुजर रहे भाजपा नेता अर्जुन तोमर की मदद से कार में रखे बैग बाहर निकाले गए। बैग भारी और सख्त होने पर शक हुआ।

तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने जब नकदी गिनी तो कुल 41 लाख रुपए बरामद हुए। कार से पिस्टल, खंजर और काले रंग के मास्क भी मिले।

10 दिन तक व्यापारियों पर नजर, फिर भोपाल से बुलाए साथी
पुलिस के मुताबिक, भोपाल निवासी राज करीब 10 दिन पहले फिरोजाबाद में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था।

इसी दौरान उसने पशु व्यापारी जान मोहम्मद, रहीश और अनीश की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की।

जांच में सामने आया कि व्यापारी सुबह की हाट में पहुंचने के लिए अक्सर रात करीब 2 बजे घर से बड़ी रकम लेकर निकलते थे।

राज ने यह जानकारी भोपाल में मौजूद चार आरोपियों रिहान (22), खालिद (40), अरसव (35) और आबिद (27) को दी। इसके बाद चारों को फिरोजाबाद बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, अरसव और आबिद पहले से निगरानीशुदा बदमाश बताए जा रहे हैं।

मोबाइल लेने वापस लौटी कार, बदमाशों को मिल गया मौका
14 सितंबर की रात व्यापारी कार से बाजार जाने के लिए निकले। घर से करीब 20 मीटर आगे जाने के बाद एक व्यापारी को याद आया कि उसका मोबाइल फोन घर पर छूट गया है।

उसने कार वापस घर की ओर मोड़ दी और फोन लेने चला गया। इसी दौरान दो अन्य व्यापारी कुछ दूरी पर बाथरूम के लिए चले गए।

पुलिस के मुताबिक, इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने कार में रखे नकदी से भरे दो बैग निकाल लिए।

दोनों बैग में कुल 41 लाख रुपए थे। व्यापारी वापस लौटते, उससे पहले आरोपी कार लेकर फरार हो चुके थे।

फिरोजाबाद से भागे, दो घंटे में पहुंच गए 118 KM दूर
लूट की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। आरोपी टूंडला पार कर मध्य प्रदेश की दिशा में बढ़ते चले गए।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने करीब 118 किलोमीटर की दूरी लगभग दो घंटे में तय की। वे ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान 15 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर ओवरटेक करते समय उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों आरोपी घायल होकर अंदर ही फंस गए।

सड़क हादसा देखकर रुकी पुलिस, फिर पहुंचा भाजपा नेता
हादसे के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एफआरवी मौके से गुजरी। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना देखकर एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

इसी दौरान भाजपा नेता अर्जुन तोमर भी अपने दोस्त अशोक परमार के साथ बाइक से वहां पहुंचे। वे मचकुंड की ओर जा रहे थे।

घायल ने कहा- बैग में कपड़े हैं, लेकिन वजन ने खोल दिया राज
अर्जुन तोमर के मुताबिक, घायलों ने खुद को भोपाल का निवासी बताया। काली शर्ट पहने एक घायल युवक ने उनसे कार से बैग बाहर निकालने की मदद मांगी और कहा कि उसमें कपड़े हैं।

तोमर ने जब एक बैग उठाया तो वह सामान्य कपड़ों के बैग की तरह नहीं लगा। बैग सख्त और काफी भारी था। इससे उन्हें शक हुआ।

इसी बीच एक अन्य घायल ने कार में दूसरे बैग के बारे में भी बताया। तोमर ने दोनों बैग पुलिस को सौंप दिए।

बाद में पुलिस ने बैगों की तलाशी ली तो उनमें बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां मिलीं। रकम की गिनती होने पर 41 लाख रुपए सामने आए।

इसके बाद पुलिस को समझ आया कि मामला सिर्फ सड़क हादसे का नहीं है। घायलों से पूछताछ शुरू हुई और फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया गया। यहीं से लूट की पूरी कड़ी जुड़ती चली गई।

पुलिस ने फोन मिलाए तो पहचान बताने से पहले कटने लगे कॉल
हादसे के बाद पुलिस ने घायलों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए। कॉल लिस्ट में मौजूद नंबरों पर पुलिस ने संपर्क करना शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, जब फोन उठाने वाले लोगों से घायलों की पहचान के बारे में पूछा गया तो कई कॉल तुरंत काट दिए गए। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों के रिश्तेदारों को हादसे की खबर मिल चुकी थी और उन्होंने मुरैना में रहने वाले रिश्तेदारों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा था।

इसके बाद मुरैना पुलिस ने कार, नकदी और हथियारों की जानकारी फिरोजाबाद पुलिस को दी। फिरोजाबाद पुलिस की टीम भी आगे की कार्रवाई के लिए मुरैना पहुंची।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आने लगी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, खालिद कुरैशी के खिलाफ भोपाल में जुआ, मारपीट और चोरी से जुड़े पुराने मामले दर्ज हैं। उसे अशोका गार्डन क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश भी बताया जा रहा है।

पुलिस अब बाकी आरोपियों के पुराने मामलों, उनके आपसी संपर्क और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

ATM क्लोनिंग से जुड़े पुराने मामलों की भी जांच
पुलिस जांच में आरोपी आबिद का नाम ATM क्लोनिंग से जुड़े पुराने मामलों में भी सामने आया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किसी पुराने अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क से संपर्क था या नहीं।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि 41 लाख रुपए की लूट की साजिश में आरोपियों की भूमिका क्या थी और वारदात की योजना कब से बनाई जा रही थी।

मोबाइल और कॉल डिटेल से खुलेगा आगे का नेटवर्क
फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, आपसी बातचीत और संपर्कों की जांच कर रही है। इसके साथ ही फिरोजाबाद से मुरैना तक आरोपियों की पूरी आवाजाही को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूट की रकम किसे दी जानी थी और वारदात के पीछे सिर्फ ये चार आरोपी थे या इनके साथ कोई और व्यक्ति भी जुड़ा था।

UP से MP तक जुड़ी लूट की पूरी कहानी
इस मामले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हुई। पशु व्यापारियों की कार से 41 लाख रुपए लूटने के बाद आरोपी मध्य प्रदेश की ओर भागे और मुरैना में सड़क हादसे के बाद पकड़े गए।

जांच में आरोपियों का संबंध भोपाल से सामने आने के बाद पुलिस की पड़ताल का दायरा उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र तक फैल गया है।

अब पुलिस की जांच का फोकस लूट की पूरी साजिश, आरोपियों के पुराने आपराधिक नेटवर्क और इस वारदात से जुड़े अन्य संभावित लोगों पर है।

रसूलपुर थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा- पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि वारदात के पीछे सिर्फ चार लोगों की भूमिका थी या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है। रैकी करने वाले युवक से लेकर भोपाल से बुलाए गए आरोपियों तक की कड़ियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

1 minute ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

2 minutes ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

16 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

20 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

23 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

28 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

34 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 1 hour ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 2 hours ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!