खबर
Top News

रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की ठगी: अंधविश्वास और साइबर ठगी का डर दिखाकर लूटा; अलमारी में नोटों की जगह मिली काली पन्नी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
गोहलपुर थाना क्षेत्र से ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी को अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड का डर दिखाकर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

बेटी और होने वाले बच्चे पर संकट आने का डर दिखाया
आरोपियों ने पीड़ित को उसकी बेटी और होने वाले बच्चे पर संकट आने का डर दिखाया। साथ ही बैंक में जमा रकम साइबर ठगी में फंसने की बात कहकर पैसे बैंक से निकालकर घर में रखने के लिए कहा।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुनील बड़कुल समेत दो अन्य अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान पर हुई पहचान, धीरे-धीरे जीता भरोसा
पुलिस के मुताबिक 66 वर्षीय नीलेन्द्र कुमार जैन एमपीईबी से सेवानिवृत्त हैं और दक्षिण मिलौनीगंज में सात्विक ट्रेडर्स नाम से दुकान चलाते हैं। वर्ष 2024 में दमोह निवासी सुनील बड़कुल उनकी दुकान पर आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई।

पीड़ित के मुताबिक सुनील ने उनका इतना विश्वास जीत लिया कि वह उनके घर और दुकान की चाबियां तक रखने लगा और सेवक के तौर पर काम करने लगा।

बेटी पर विपदा आने का डर दिखाया
इसी दौरान कथित तौर पर संजय भैया और शांतिलाल दादा नाम से फोन करने वाले लोगों ने नीलेन्द्र जैन से संपर्क किया। उन्होंने उनकी बेटी पर बड़ी विपदा आने और उसके होने वाले बच्चे की जान को खतरा होने की बात कही।

आरोपियों ने उन्हें यह भी डराया कि बैंकों में साइबर फ्रॉड बढ़ रहे हैं और उनकी जमा पूंजी सुरक्षित नहीं है। इस तरह डर और अंधविश्वास का सहारा लेकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया गया।

32 लाख रुपए निकालकर अलमारी में रखवाए
शिकायत के अनुसार 2 अप्रैल 2025 से 30 दिसंबर 2025 के बीच नीलेन्द्र जैन ने अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों से कुल 32 लाख रुपए निकाले। आरोप है कि संजय के निर्देश पर पूरी रकम दुकान के ऊपर बने कमरे की अलमारी के डिब्बों में रखी गई। इन पैसों की देखरेख की जिम्मेदारी सुनील बड़कुल को दी गई थी।

अलमारी खोली तो नोटों की जगह मिली काली पन्नी
31 जनवरी 2026 को नीलेन्द्र जैन को संदेह हुआ। उन्होंने अलमारी खोलकर पैसों के डिब्बे देखे तो उनके होश उड़ गए। डिब्बों में नोटों की जगह काली पन्नी और कागज की कटिंग भरी हुई थी।

इसके बाद उन्होंने संजय से संपर्क किया। आरोप है कि संजय ने बिना अनुमति डिब्बा खोलने की बात कहते हुए पैसे गायब होने के लिए नया बहाना बना दिया। इसी बीच सुनील बड़कुल भी दुकान छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद गोहलपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह अपने जाल में तो नहीं फंसाया।

संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

3 minutes ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

5 minutes ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

11 minutes ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

14 minutes ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

21 minutes ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

26 minutes ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

30 minutes ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

33 minutes ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

33 minutes ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 1 hour ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 1 hour ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

about 1 hour ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 1 hour ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 2 hours ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 2 hours ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!