रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी: प्लॉट दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना; दो बिल्डरों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के बरेला थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एचएफ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन खरीदने की तलाश कर रहे थे
पुलिस के अनुसार, द्वारका नगर कछियाना मोहल्ला (घमापुर) निवासी 84 वर्षीय जीवनलाल मलिक, जो खमरिया फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं, वर्ष 2020 में अपने लिए जमीन खरीदने की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एकता मार्केट स्थित एचएफ इंफ्रास्ट्रक्चर के अस्थायी कार्यालय में कंपनी के पार्टनर नैंसी स्वामी और अनूप मिश्रा से हुई।
900 वर्गफुट प्लॉट का दिया था भरोसा
आरोप है कि दोनों ने ग्राम गुरैया (मौजा) स्थित खसरा नंबर 151/1 में 900 वर्गफुट का प्लॉट ₹8 लाख में देने का सौदा तय किया। साथ ही 10 से 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन भी दिया।
विश्वास में आकर जीवनलाल मलिक ने मार्च 2020 में अपने लालमाटी स्थित बैंक खाते से चार किस्तों में कुल ₹8 लाख कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पहली किस्त 6 मार्च को ₹2 लाख की भेजी गई, जबकि शेष राशि 7, 9 और 12 मार्च को जमा कराई गई।
रजिस्ट्री के नाम पर करते रहे टालमटोल
राशि जमा होने के बाद जब तय समय में रजिस्ट्री नहीं हुई तो पीड़ित कंपनी के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद आरोपी लगातार फोन पर अलग-अलग बहाने बनाकर रजिस्ट्री टालते रहे। मामला तब और गंभीर हो गया जब 13 अगस्त 2025 को गौर चौकी में हुई बातचीत के दौरान नैंसी स्वामी ने लिखित रूप से छह महीने के भीतर प्लॉट देने या पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिया।
हालांकि, तय अवधि बीतने के बाद भी न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे वापस किए गए। बाद में आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
लगातार इंतजार के बाद जीवनलाल मलिक ने 25 जुलाई को बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जॉनसन कम्पाउंड निवासी नैंसी स्वामी और अनूप मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!