एनकाउंटर में दो आतंकियों की मौत की खबर: एक पहलगाम हमले के बाद जारी हिट लिस्ट में था शामिल; करीब तीन घंटे चली मुठभेड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सैदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
हालांकि, सुरक्षाबलों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्टों के अनुसार, मारे गए आतंकियों में जाकिर अहमद गनी और उसका साथी लतीफ भट शामिल हो सकते हैं।
14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था
बताया जा रहा है कि जाकिर अहमद गनी उन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था। उसके साथी के रूप में लतीफ भट का नाम भी सामने आया है।
आतंकियों के छिपे होने की मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को शोपियां के सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान चलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। जवान जब संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
मुठभेड़ शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे शुरू हुई। अंधेरा बढ़ने के कारण रात में अभियान सीमित कर दिया गया, जबकि शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। समाचार लिखे जाने तक आतंकियों के शवों की आधिकारिक बरामदगी और उनकी पहचान की पुष्टि नहीं की गई थी।
विक्टर फोर्स ने संभाला मोर्चा
ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई जब सात गांवों वाले मीमंदर क्षेत्र के एक बाग में लगे सेना के निगरानी कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
आसपास के चार गांव भी खाली कराए
इसके बाद सेना की विशेष आतंकवाद-रोधी इकाई विक्टर फोर्स ने इलाके की घेराबंदी कर संभावित भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया। एहतियात के तौर पर आसपास के चार गांव भी खाली कराए गए।
जाकिर पर पहले भी थी एजेंसियों की नजर
रिपोर्टों के मुताबिक, जाकिर अहमद गनी कुलगाम जिले के मुतलहम गांव का रहने वाला था और उसका नाम कई आतंकी गतिविधियों में सामने आया था।
2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा
बताया जाता है कि वह 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, जबकि लतीफ भट पिछले वर्ष इस संगठन में शामिल हुआ था।
रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि जाकिर का नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल था।
यदि सुरक्षा एजेंसियां जाकिर की मौत की आधिकारिक पुष्टि करती हैं, तो पहलगाम हमले के बाद जारी 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल 9वां आतंकी होगा, जो सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया है।
फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां आधिकारिक जानकारी जारी करने की तैयारी में हैं।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!