पांडे दंपति को रिहा कर दो: पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में मंत्री ने किया आग्रह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट पेपर लीक मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदानगर स्थित घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे प्रहलाद पांडे और पत्नी संगीता पांडे को रिहा करने का आग्रह खुद मंत्री ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को लिखे पत्र में किया है।
कल उनका पत्र सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में प्रदर्शनरत छात्रों के लिए अपमानजनक शब्द नहीं कहे हैं। विपक्ष ने मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार किया था।
विजयवर्गीय ने पत्र में कहा है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया था कि मैंने दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों को लेकर अपमानजनक शब्द कहे हैं। सिंघार और अन्य नेताओं ने इसका भ्रामक प्रचार सोशल मीडिया पर किया।
अगले ही दिन मेरे निवेदन पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कराई गई जांच में कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया गया, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन में स्पष्ट रूप से बताया कि मैंने ऐसा कोई शब्द नहीं कहा है।
मेरे खिलाफ लगाए आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार सिद्ध हुए। मंत्री ने पत्र में लिखा कि सत्य सामने आने से पहले सोशल मीडिया पर किए गए दुष्प्रचार के कारण कई लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इसी क्रम में पांडे दंपति भी दुष्प्रचार का शिकार होकर मेरे घर प्रदर्शन करने पहुंचे। चूंकि प्रदर्शन घोषित था, इसलिए पुलिस को इसकी सूचना थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था की गई और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विधि एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित दंपती को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस दौरान वे विधानसभा की कार्रवाई में व्यस्त थे। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुझे पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। बाद में यह भी पता चला कि संबंधित दंपती के दो छोटे बच्चे हैं।
माता-पिता की भूल का दुष्प्रभाव बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि माता-पिता की भूल का दुष्प्रभाव उनके मासूम बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। मैंने उनके खिलाफ पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी थी और कोई व्यक्तिगत शिकायत या आपत्ति भी नहीं है।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि कानून और नियमों के तहत संभव हो तो मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पांडे दंपति को आवश्यक कार्रवाई कर रिहा किया जाए। मंत्री ने पत्र में कहा कि पांडे दंपति सोशल मीडिया पर किए गए दुष्प्रचार का शिकार हुए थे और अब उन्हें अपनी भूल का एहसास हो चुका होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में वे भ्रामक जानकारी के आधार पर ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!