राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार; आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी शामिल हैं। पुलिस शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
पहली एफआईआर में आठ आरोपी नामजद
इस मामले में गुरुवार शाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकांश आरोपी मंदिर में चढ़ावे की गणना, दान प्रबंधन और संबंधित व्यवस्थाओं से जुड़े रहे हैं।
बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं
एफआईआर में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7 जून को सामने आया था मामला
राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी ने प्रारंभिक जांच पूरी कर 23 जून को अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी थी। संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
रिमांड में बड़े खुलासों की उम्मीद
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित अनियमितताओं में और कौन-कौन लोग शामिल थे, चढ़ावे का प्रबंधन किस प्रकार किया जाता था तथा धन के उपयोग और लेखा-जोखा में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई या नहीं। रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल
इधर, मामले के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की, इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए। केजरीवाल ने बताया कि वह शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विषय सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!