बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी: सड़क निर्माण के चलते कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता; हादसे का खतरा बढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के स्टार चौराहा से दरगाह तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते रौनक अफरोज गार्डन के सामने राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर मिट्टी बिछाए जाने के बाद बारिश होने से यहां भारी कीचड़ और पानी जमा हो गया है।
बारिश के बाद सड़क बनी दलदल
इससे वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय रहवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर फैली मिट्टी बारिश के पानी के साथ मिलकर दलदल में तब्दील हो गई है।
कीचड़ में फिसल रहे वाहन
खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। कई वाहन कीचड़ में फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
निर्माण जरूरी
मौके की तस्वीरों में सड़क पर जगह-जगह कीचड़, पानी और खुदाई दिखाई दे रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन निर्माण एजेंसी को आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए।
लेकिन सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था हो
रहवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जमा मिट्टी और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ ही आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।
बढ़ सकता है हादसे का खतरा
लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!