मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन: कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस पार्टी आज भोपाल में बड़ा प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय की ओर रवाना हुए।
कई कांग्रेस नेता मौजूद
प्रदर्शन में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन से पहले PCC कार्यालय के सामने सभा भी हुई।
मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पीसी शर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, मुकेश नायक, रवि जोशी, संजय कामले, सिद्धार्थ कुशवाह, शोभा ओझा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद है।
34.25 लाख नाम हटाने का कांग्रेस का दावा
कांग्रेस का दावा है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में 34,25,078 मतदाताओं की संख्या कम हुई। पार्टी ने हटाए गए नामों का विधानसभा और जिलावार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
कांग्रेस के अनुसार SIR से पहले प्रदेश में 5,74,06,143 मतदाता थे। ड्राफ्ट प्रक्रिया में 42,74,160 नाम बाहर किए गए और 21 फरवरी 2026 को जारी अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 5,39,81,065 रह गई।
इन आंकड़ों और नाम हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
CEC को हटाने और जांच की मांग
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि जांच में किसी तरह की आपराधिक अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए।
यह मांग ऐसे समय में उठाई गई है, जब द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं।
चुनाव आयोग ने फैसलों को सर्वसम्मति से लिया बताया
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि SIR से जुड़े फैसले आयोग के तीनों सदस्यों की सहमति से लिए गए थे।
आयोग ने कुछ आंतरिक टिप्पणियों को नियमित विचार-विमर्श और सुझावों का हिस्सा बताया। इस तरह SIR को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के पक्ष में अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए तीन स्तर की बैरिकेडिंग
कांग्रेस के घेराव को देखते हुए भोपाल पुलिस ने PCC और निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई है। सिंधु भवन, रेडक्रॉस अस्पताल के सामने और व्यापमं चौराहे के पास बैरिकेडिंग की गई है। CEO कार्यालय के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
SIR को लेकर देशभर में चल रही बहस
SIR को लेकर चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच लंबे समय से बहस जारी है। द इंडियन एक्सप्रेस की जांच में आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज आपत्तियों का मुद्दा सामने आने के बाद यह विवाद और चर्चा में आया।
वहीं, भाजपा और उसके नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला दिया है। भाजपा ने आयोग के भीतर दर्ज असहमतियों को संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा बताया है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!