NEET परीक्षा के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला: छात्रों के लिए 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुके; कहा- स्टूडेंट्स की सुविधा पहले, प्रोटोकॉल बाद में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
NEET री-एग्जाम के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वहां से तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही रुक गए।
विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला
दोपहर 2 बजे से NEET की एग्जाम शुरू होनी थी और उसी समय बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे थे। यदि प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से निकलता तो सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका जाना पड़ता। इससे परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती थी।
45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही रुके
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने काफिले की आवाजाही को परीक्षा शुरू होने तक टालने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि वे करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही रुके रहे और परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री के इस कदम की विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है। इसे छात्रों की सुविधा और उनकी परीक्षा को प्राथमिकता देने वाले निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।
NEET री-एग्जाम में 22.79 लाख अभ्यर्थी हो रहे शामिल
वहीं, NEET री-एग्जाम में देश और विदेश से कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 5 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, कड़ी तलाशी व्यवस्था और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा 2 लाख से अधिक कर्मियों, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है।
एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीमित सीटों के कारण इस वर्ष भी परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रशासन और एनटीए द्वारा परीक्षा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!