गर्भवती महिला से बेरहमी से मारपीट: जमीन विवाद में पेट पर मारी लात; गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले में जमीन विवाद ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया। मझौली थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से की गई बेरहमी से मारपीट के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
ममेरे भाई ने पेट में लात मार दी
पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी मामी ने उसे पकड़ लिया, जबकि ममेरे भाई ने उसके पेट में लात मार दी। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक उसका इलाज चला।
सख्त कार्रवाई की मांग
स्वास्थ्य में सुधार होने पर पीड़िता सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार मझौली क्षेत्र में पीड़िता के परिवार और उसके मामा के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान मामा गिरकर घायल हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे ने गुस्से में गर्भवती महिला पर हमला कर दिया।
मामी ने पकड़ा, बेटे ने पेट पर मारी लात
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी मामी ने उसे कसकर पकड़ लिया, जबकि उनके बेटे दुर्गेश साहू ने उसके पेट पर जोरदार लात मारी। हमले के बाद वह दर्द से तड़पते हुए सड़क पर गिर गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला जमीन पर पड़ी दर्द से कराहती दिखाई दे रही है और तेज पीड़ा की शिकायत कर रही है।
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
घटना के तुरंत बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक उपचार चला। आरोप है कि हमले के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है।
पति ने बताई पूरी घटना
पीड़िता के पति ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान उनके मामा गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया। इसी दौरान पत्नी का फोन आया कि मामी और उनके बेटे ने उसके साथ मारपीट की है और पेट में लात मारी है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी मिली। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू बेनीवाल को आवेदन सौंपकर पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू बेनीवाल ने बताया कि घटना के संबंध में मझौली थाने में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल रिपोर्ट होगी अहम
पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर आरोपियों पर आगे की कानूनी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!