MP में प्री-मानसून का असर तेज: आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना; इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
तेज हवाएं चल सकती हैं
मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल और ग्वालियर संभाग के कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं भोपाल और इंदौर संभाग के कुछ इलाकों में रविवार को हवा की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक दर्ज की गई।
तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सोमवार के लिए आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है।
इन जिलों में बारिश के आसार
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने के आसार हैं और वहां बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
भोपाल में दिनभर बरसते रहे बादल
रविवार को भोपाल में रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश होती रही। इंदौर, सीहोर, रायसेन और खरगोन में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के छप्पर उड़ने और कृषि कार्य प्रभावित होने की खबरें भी सामने आईं।
तापमान में आई गिरावट
आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.3 डिग्री, उज्जैन का 36.5 डिग्री, जबलपुर का 38.5 डिग्री और ग्वालियर का 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
शिवपुरी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला ऐसे प्रमुख शहर रहे, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज हुआ।
मानसून का इंतजार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही प्रदेश में इसकी दस्तक होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!