नामांतरण घोटाले पर नगर निगम में सियासी विस्फोट: नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने महापौर को घेरा; लोकायुक्त जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में सामने आए कथित नामांतरण घोटाले को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष बनीं सोनिला मिमरोट ने शनिवार को अपनी पहली पत्रकार वार्ता में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
यह केवल लापरवाही नहीं संगठित भ्रष्टाचार
मिमरोट ने दावा किया कि निगम में 360 लोगों की संपत्तियों का नामांतरण बिना वैध दस्तावेजों के दूसरे लोगों के नाम कर दिया गया। उन्होंने इसे ‘आपराधिक षड्यंत्र’ बताते हुए कहा कि किसी की भी संपत्ति आधी रात में दूसरे के नाम चढ़ा दी जा रही है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में करोड़ों रुपए की रिश्वत बांटी गई है।
जांच लोकायुक्त को सौंपी जाए
मिमरोट ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्व विभाग के तत्कालीन अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव, उपायुक्त प्रदीप जैन, सहायक राजस्व अधिकारी अतीक खान और मयूर पाटील की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच लोकायुक्त को सौंपी जाए और जिन 360 लोगों के नाम पर संपत्तियां दर्ज हुई हैं, उन्हें भी आरोपी बनाया जाए।
कर्बला मेला मामले में निगम अधिकारियों की तारीफ
हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने कर्बला मेले के मामले में निगम अधिकारियों की संवेदनशीलता की तारीफ भी की। उनका कहना था कि महापौर परिषद के दबाव के बावजूद अधिकारियों ने मेले की अनुमति निरस्त नहीं की और नियमों के अनुसार निर्णय लिया।
निगम में ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ जैसी स्थिति
पत्रकार वार्ता में मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भी निगम प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम में ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ जैसी स्थिति बन चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हर बड़े घोटाले की तरह इस मामले में भी नोटिस और जांच के नाम पर दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!