खबर
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती: 100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान 28 सितंबर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने जांच का दायरा सोशल मीडिया तक बढ़ा दिया है। पुलिस के मुताबिक, उपद्रव से जुड़े भड़काऊ और वायरल कंटेंट वाले 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट/पेज ब्लॉक करवाए गए हैं।

कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर रही है। जांच का एक प्रमुख हिस्सा यह पता लगाना है कि घटना से पहले और बाद में आरोपियों के बीच किन माध्यमों से संपर्क हुआ और उनकी गतिविधियों का आपस में क्या संबंध था।

8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की घटना को लेकर अब तक 8 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री की भी लगातार जांच कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक जांच आगे बढ़ने पर अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार पथराव, कथित भड़काऊ संदेशों के प्रसार और उपद्रव में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने दूसरे जिलों से भी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मंगाया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी आरोपी की किसी अन्य मामले में संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित मामलों में उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

मोबाइल और CDR से संपर्कों की पड़ताल
जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ उनकी डिजिटल गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपी किन संगठनों या समूहों से जुड़े रहे हैं और घटना से पहले तथा बाद में किन लोगों के संपर्क में थे।

इसके लिए मोबाइल फोन से मिले डेटा, CDR और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

500 मीटर के दायरे में ड्रोन और CCTV से निगरानी
शाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। करीब 500 मीटर के क्षेत्र में 8 ड्रोन और 100 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

पुलिस लगातार रिकॉर्ड किए गए फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

2,500 जवान तैनात, 5 ASP और 21 DSP संभाल रहे सुरक्षा
उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2,500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है।

छत्री चौक, लखेरवाड़ी, सराफा, कालिदास स्कूल क्षेत्र, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, खड़े हनुमान, सत्ती गेट और कंठाल सहित कई इलाकों में पुलिस बल तैनात है।

उज्जैन के अलावा रतलाम, नीमच, इंदौर, देवास और शाजापुर समेत अन्य जिलों से 5 ASP, 21 DSP और 32 TI सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।

RAF और STF की तीन कंपनियां भी तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक करीब 850 महिला पुलिसकर्मी भी ड्यूटी कर रही हैं।

प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी
सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम भी जारी है।

मंगलवार को मीनार पर मचान तैयार किया गया था। बुधवार को मीनार के गुंबद वाले हिस्से को हटाने के बाद अन्य प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

काम में मुस्लिम समाज के करीब 40 श्रमिक दो शिफ्टों में लगाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 35 प्रतिशत हिस्सा हटाया जा चुका है।

काम की मौजूदा गति को देखते हुए शेष प्रभावित हिस्सा हटाने में कम से कम चार दिन और लगने का अनुमान है।

बाहर से आए पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था
सुरक्षा ड्यूटी के लिए दूसरे जिलों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जवानों के ठहरने की व्यवस्था शहर की अलग-अलग धर्मशालाओं में की गई है।

दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए चाय, नाश्ता, लंच और डिनर की व्यवस्था के साथ भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

22 minutes ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

33 minutes ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 1 hour ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 2 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 2 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 2 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 19 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 19 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 19 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 20 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 20 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 20 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 20 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 20 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 20 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 20 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!