खबर
Top News

पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 62 लाख केस का दावा हास्यास्पद: भाजपा ने पीसीसी अध्यक्ष से पूछे 10 सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 62 लाख केस का दावा हास्यास्पद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर प्रदेश में 62 लाख प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने भिंड के ओबीसी आंदोलन में सैकड़ों लोगों और ग्वालियर के आंदोलन में हजारों लोगों पर केस का दावा भी किया, लेकिन इस तरह का आरोप लगाकर पटवारी खुद घिरते नजर आ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस संगठन से सवाल किया है कि कांग्रेस लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज पुलिस प्रकरणों को ‘राजनीतिक मुकदमे’ बताकर राजनीति तो करती है, लेकिन इन मामलों का पूरा तथ्यात्मक और कानूनी हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं रखती है।

पिछले वर्षों में कांग्रेस के आंदोलनों के दौरान अनेक पुलिस प्रकरण दर्ज हुए हैं। कांग्रेस यदि इन मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम मानती है तो उसे वर्षवार और जिलावार रिकॉर्ड सार्वजनिक करना चाहिए। जीतू पटवारी ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 62 लाख प्रकरण दर्ज होने का जो आरोप लगाया है, अब उसके तथ्य भी उन्हें प्रस्तुत कर देना चाहिए।

सवाल... कुल कितनी एफआईआर दर्ज हुईं... प्रकरण की लिस्ट सार्वजनिक करें
1. वर्ष 2018 से अगस्त 2026 तक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मध्यप्रदेश में कुल कितनी एफआईआर दर्ज हुईं?

2. इनमें से कितने मामले वास्तव में धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम, घेराव अथवा राजनीतिक आंदोलन से संबंधित हैं?

3. कितने मामलों में कांग्रेस नेताओं के नाम एफआईआर में हैं और कितने मामलों में केवल ‘अज्ञात’ व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया?

4. कांग्रेस के अनुसार इनमें से कितने मुकदमे ‘राजनीतिक मुकदमे’ हैं और इसका कानूनी आधार क्या है?

5. कितने मामलों में पुलिस ने जांच पूरी करके चालान प्रस्तुत किया?

6. कितने मामलों में पुलिस ने खात्मा, अंतिम रिपोर्ट या क्लोजर रिपोर्ट पेश की?

7. कितने मामलों में अदालत ने कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं को दोषमुक्त किया है?

8. कितने मामलों में कांग्रेस नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, यातायात बाधित करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगे?

9. कांग्रेस ने जिन मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध बताया, उनमें से कितने मामलों में उसने अदालत में यह आरोप साबित करने के लिए कोई कानूनी चुनौती दी?

10. यदि कांग्रेस का 62 लाख राजनीतिक मुकदमों का दावा है तो वह जिलावार, थानावार और वर्षवार सूची सार्वजनिक करने से क्यों बच रही है?

‘कांग्रेस को राजनीतिक मुकदमों का हिसाब देना चाहिए’
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक राजनीतिक दल का अधिकार है और भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करती है, लेकिन आंदोलन के नाम पर कानून तोड़ने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई को बिना पूरी न्यायिक स्थिति जाने ‘राजनीतिक प्रकरण’ कहना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

यदि उसके पास प्रमाण हैं कि किसी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता पर राजनीतिक बदले की भावना से प्रकरण दर्ज हुआ है तो वह एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट और न्यायालय के आदेश सहित पूरा रिकॉर्ड जनता के सामने रखे।

कांग्रेस जितना बड़ा राजनीतिक मुकदमों का दावा करेगी, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी उसकी होगी कि वह नाम, थाना, एफआईआर नंबर, धाराएं, वर्ष और वर्तमान न्यायिक स्थिति सहित पूरा विवरण सार्वजनिक करें।

जनता को आंकड़े चाहिए, आरोप नहीं। दस्तावेज चाहिए, राजनीतिक दावे नहीं। कांग्रेस बताए 62 लाख मुकदमों की सूची और कितने राजनीतिक एवं कितने आपराधिक हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक करें, अन्यथा जीतू पटवारी प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

9 minutes ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

11 minutes ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

17 minutes ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

20 minutes ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

23 minutes ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

28 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

36 minutes ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

39 minutes ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

43 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 1 hour ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 1 hour ago
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

about 1 hour ago
चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया
Top News

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

about 1 hour ago
त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत
Top News

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

about 1 hour ago
अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक
Top News

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

about 1 hour ago
चलते स्कूटर में लगी आग
Top News

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

about 2 hours ago
शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Top News

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!