खबर
Top News

जगमग रही इंदौर की दीपावली ज्योति कलश छलके: अफसर सहित अमला डटा रहा सड़कों पर; सकुशल मना दीप पर्व

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
जगमग रही इंदौर की दीपावली ज्योति कलश छलके

सफाई मित्रों ने दिन निकलने से पहले बुहारकर साफ कर दी अहिल्या नगरी, आधी रात से ही टनों कचरा समेटा

ट्रैफिक जवानों के संग थानों की पुलिस ने भी जमकर बहाया बाजार में पसीना

बिजली-फायर ब्रिगेड का अमला पूरे समय रहा मुस्तैद, रोशन रहा शहर, कोई बड़ी घटना नहीं हुई

‘वोकल फॉर लोकल’ को इस दीपावली मिला सबका साथ, नेताओं से लेकर अफसरों तक ने की फुटपाथी दुकानों से खरीदी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्र है, इस दीपावली पर सब कुछ कुशल मंगल रहा। दीप पर्व की इस कुशलता के पीछे अनेकानेक सरकारी महकमों का दिन-रात का कठोर परिश्रम छिपा हुआ था। न सिर्फ अमला, बल्कि अफसरों ने भी मैदान में जमकर पसीना बहाया।

सनातन के इस सबसे बड़े त्योहार में स्वयं की खुशी को परे रख वे जन-जन की खुशियों के लिए निरंतर जूझे। पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली कंपनी, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक विभाग आदि ने अपना सौ प्रतिशत इस त्योहार पर झोंक दिया।

राजनीति व शासन-प्रशासन से जुड़े बड़े किरदारों ने भी इस बार ‘वोकल फॉर लोकल’ का खुलकर साथ दिया और रोज कमाने-खाने वालों की भी दीपावली मनवा दी। नतीजे में हिंदू समाज का बड़ा पर्व अहिल्या नगरी में उत्साह-उल्लास के साथ संपूर्ण हुआ। बस, दीप पर्व की रात शहर के अलग-अलग हिस्सों में बहे खून ने मन को कसैला किया, लेकिन तब तक उत्सव पूर्णता को प्राप्त कर चुका था।

इ स बार की दीपावली भी शुभ-मंगल के साथ पूर्ण हुई। आप-हम तो त्योहार मनाने में मशगूल रहे। जमकर उत्सव भी मनाया। परिवार संग दीप पर्व के उल्लास को जीया, लेकिन हमारी इन खुशियों के पीछे अनेकानेक लोगों का परिश्रम व पसीना शामिल रहा।

अन्यथा उत्सव का ये उल्लास यूं इस शहर में नहीं पसरता। बिजली विभाग का अमला डीपी के पास उस वक्त डटा था, जब आप घर रोशन कर रहे थे। ट्रैफिक के साथ पुलिस का अमला उस वक्त बाजारों में व्यवस्था संभाल रहा था, जब आप खरीदारी कर रहे थे।

सफाई मित्र उस वक्त सफाई कर रहे थे, जब आप उत्सव मनाकर गहरी नींद में सो रहे थे। फायर ब्रिगेड की भागदौड़ उस वक्त हो रही थी, जब आप-हम आतिशबाजी कर रहे थे।

कहीं कोई बड़ी अनहोनी न हो, इसके लिए अफसरों ने भी सड़क को ही आशियाना बना लिया था। आप-हम सबकी शानदार दीपावली के पीछे सरकारी महकमे का परिश्रम शामिल रहा।

इंदौर की तरफ से हृदय से एक प्रणाम तो इन सबके लिए बनता ही है न? आपका पक्का इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट आज आप सबकी तरफ से ये ही काम कर रहा है। अनथक परिश्रम के लिए सबको हृदय से प्रणाम।

त्योहार की शुरुआत में जमकर ट्रैफिक का हल्ला मचा। शहर में चल रहे विकास के कामकाज भी निशाने पर आए। सड़कों की खुदाई बड़ा मुद्दा बना। बिजली की आंख-मिचौली भी आक्रोश का कारण बनी। बाजारों तक जाती सड़कों व शहर के बाहरी इलाकों की चौड़ी सड़कों पर लगते जाम ने उत्सवी शहर में गुस्सा पैदा किया।

ऐसा महसूस होने लगा कि इस बार सब कुछ अस्त-व्यस्त है। कैसे मनेगा इतना बड़ा त्योहार? लेकिन जैसे-जैसे दीप पर्व नजदीक आने लगा, वैसे-वैसे सब कुछ संभलता नजर आने लगा।

ई-रिक्शा/ऑटो-कार पर सख्ती ने बाजारों में खरीदी को किया आसान... त्योहार पर यूं ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगती है। ऐसे में यातायात का कचूमर निकल जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मध्य शहर में सबसे ज्यादा परेशानी फिर उभरकर सामने आई, लेकिन बीते साल की तरह इस बार एक अच्छी बात ये रही कि ट्रैफिक पुलिस के हवाले ही ये समस्या नहीं थी।

थानों पर तैनात अमले को भी मैदान में उतार दिया गया। टीआई से लेकर जवान तक यातायात के काम में जुट गए। यहां तक कि अफसरों ने भी ट्रैफिक संभालने में देर नहीं लगाई। हर उस मुहाने पर भी जवान खड़े हो गए, जहां वाहन आपस में गुत्थमगुत्था होते हैं। हर चौराहे पर ही नही, बाजारों की गलियों में भी पुलिस की मौजूदगी रही।

मध्य शहर के परंपरागत बाजारों को तीन व चार पहिया वाहनों से सख्ती के साथ मुक्त करने के फैसले ने खरीदारी को बेहद आसान कर दिया। खासकर ई-रिक्शा को बाजार से दूर रखने के निर्णय ने जाम से मुक्ति दिला दी।

इस बार पुलिस प्रशासन ने धनतेरस का इंतजार न करते हुए 3 दिन पहले से ही राजवाड़ा व उसके आसपास के इलाकों को चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इसका फायदा मध्य शहर को मिला और पैदल खरीदी ने ट्रैफिक अमले का काम आसान कर दिया।

रोज कमाने-खाने वालों को मिला ‘महापौर मित्र’ का साथ... इस दीपावली भी रोज कमाने-खाने वालों को मित्र के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का साथ मिला। मामला सड़क किनारे बैठकर त्योहारी दुकान लगाने से जुड़ा था। इस वर्ग के लिए महापौर भार्गव ‘मित्र’ बनकर सामने आए और दिशानिर्देश ही नहीं, वीडियो जारी कर समर्थन में अपील भी की।

इसका असर व्यापक हुआ और मामला वोकल फॉर लोकल से जा जुड़ा। फिर तो नेताओं से लेकर अफसरों तक ने इसी लोकल बाजार से दीपोत्सव की खरीदी की। मंत्री, विधायक व अफसर राजवाड़ा पर खरीदी को पहुंचे। भाजपा विधायकों ने भी सड़क किनारे बैठे दुकानदारों से पूजन सामग्री खरीदकर महापौर की अपील व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह को मुकाम तक पहुंचाया।

सफाई मित्रों और महापौर को सैल्यूट
सबसे अहम भूमिका निभाई नगर निगम व उसके अमले ने। सफाई मित्रों ने तो फिर एक बार इतिहास रच दिया। बम-पटाखों का कचरा कोई कम था! शहर की हर सड़क ही नहीं, गली-मोहल्लों में भी टनों कचरा जमा हो गया, लेकिन दाद देना होगी सफाई मित्रों की, जिन्होंने दीपावली की रात में ही बिस्तर पर जाने के बजाय झाड़ू हाथ में थाम ली और आधी रात को ही सड़कों की सफाई में जुट गए।

महापौर की निगरानी तो थी ही, सभी जोनल दफ्तर भी मुस्तैदी से डट गए। परिणाम ये रहा कि दीपावली की रात पूरी तरह से गुजरी भी नहीं थी कि शहर को सफाई मित्रों ने बुहारकर फिर साफ-सुथरा कर दिया। निगम का भारी-भरकम अमला रात 12 बजे के पहले ही राजवाड़ा चौक पर आकर डट गया था।

न सिर्फ बाजार, बल्कि गली-मोहल्ले तक बुहार लिए गए। सफाई मित्रों व बहनों ने रोज की तरह सुबह से मोर्चा संभाल लिया। एक्यूआई के जबरिया मचे शोर के बीच निगम अमले की मेहनत ने सुबह शहर की फिजा फिर जस की तस कर दी।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 5 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!