वीडियो देखिये, टायर दुकान में भीषण आग: ऑटो पार्ट्स दुकान भी चपेट में आई; दमकलों में तकनीकी खराबी से बढ़ी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम/जावरा।
रतलाम जिले के जावरा में मंगलवार सुबह टायर की एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे टायर जलकर राख हो गए। पास में खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। इसके अलावा नजदीक स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान का आधा हिस्सा भी प्रभावित हुआ। आग से उठे धुएं के घने गुबार ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जावरा फोरलेन पर जोयो तिराहे के सामने जैन ढाबे के पास की है। यहां संचालित टायर दुकान के पीछे बने बाड़े में सबसे पहले आग लगी। शुरुआती समय में किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। जब आग की लपटें तेज हुईं और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, तब आसपास के लोगों को घटना का पता चला। देखते ही देखते आग ने दुकान परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
कार और ऑटो पार्ट्स दुकान को भी नुकसान
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के आसपास खड़े वाहनों और अन्य दुकानों तक पहुंच गईं। दुकान के पास एक फ्रूट विक्रेता की कार खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। वहीं पास में स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान का करीब आधा हिस्सा भी आग से प्रभावित हुआ। टायरों के जलने से धुएं का घना गुबार उठता रहा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
जावरा की दमकल गाड़ियों में आई तकनीकी खराबी
आग बुझाने के लिए सबसे पहले जावरा नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों दमकल गाड़ियां काम नहीं कर सकीं। इस दौरान आग लगातार फैलती रही। बाद में तीसरी दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
15 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू
आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने लगातार मशक्कत की और सुबह करीब 8:30 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया। रतलाम से पहुंची दमकल गाड़ियों ने पानी के साथ केमिकल का भी इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग को फैलने से रोका जा सका।
फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। घटना में दुकान के टायरों, पास खड़ी कार और ऑटो पार्ट्स दुकान को नुकसान पहुंचा है। आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!