एमपी में संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 का आगाज: 12 राज्यों के 50 से ज्यादा युवा प्रतिनिधि जुटे; युवाओं ने की मुख्यमंत्री की तारीफ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में बुधवार को दो दिवसीय ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ (Sansad Youth Parliament 2.0) के राष्ट्रीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन में 12 राज्यों के 50 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
युवाओं ने की सीएम की तारीफ
कार्यक्रम में देशभर से आए युवा प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। वृंदावन, उत्तर प्रदेश से आई एक युवती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के कदम को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समानता और सामाजिक न्याय को मजबूती मिल सकती है।
वहीं कश्मीर से आए एक युवा प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री की युवा-केंद्रित नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे युवा नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का मंच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संसदीय परंपराओं और नीति निर्माण से परिचित कराने का मंच प्रदान कर रहा है।
दो दिवसीय आयोजन में युवा प्रतिनिधि संसदीय कार्यप्रणाली को समझने के साथ देश और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। मध्यप्रदेश में आयोजित यह राष्ट्रीय कार्यक्रम युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!