संसद के आखिरी दिन खिलौना बंदर लेकर विपक्ष का प्रदर्शन: ‘चोर आया’ के नारों से भी गरमाया माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव देखने को मिला। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने हाथों में खिलौना बंदर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने '56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर' जैसे नारे लगाए।
विपक्ष के इस प्रदर्शन को केंद्र सरकार पर राजनीतिक तंज के तौर पर देखा गया। ‘56 इंच’ का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े चर्चित राजनीतिक जुमले की ओर इशारा करता है। प्रदर्शन के दौरान खिलौना बंदर विपक्ष के विरोध का प्रतीक बना नजर आया।
‘चोर आया’ के नारों से भी गूंजा परिसर
सत्र के अंतिम दिन संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता के आरोपों को लेकर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘चोर आया, चोर आया’ के नारे लगाए गए। विपक्ष ने इस मामले में सरकार से जवाब की मांग की।
NEET और छात्रों के मुद्दे पर भी टकराव
मानसून सत्र के दौरान NEET और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। विपक्ष छात्रों से जुड़े मामलों और कथित पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग करता रहा।
वहीं सरकार ने चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही, लेकिन चर्चा के तरीके और समय को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
‘जब 24 घंटे सुनने को तैयार थे अमित शाह, फिर क्यों पीछे हटे राहुल?’
छात्रों के मुद्दे को लेकर संसद में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से सरकार से उनकी बात सुनने की मांग कर रहे थे, लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को सुनने और जवाब देने की तैयारी दिखाई, तो राहुल गांधी पीछे क्यों हट गए?
प्रसाद ने रांची में छात्रों से जुड़े मामले का भी जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी के पास गरीब बच्चों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर छात्र मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।
वंदे मातरम् और जन गण मन के मुद्दे पर खड़गे ने घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सत्र 19 दिन चला और सरकार के पास 25-26 दिन का समय था, लेकिन उस दौरान यह मुद्दा याद नहीं आया।
खड़गे ने आरोप लगाया कि अब जब वंदे मातरम् और जन गण मन का मुद्दा उठाया जा रहा है, तो यह केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 19 दिन बर्बाद किए और अब सत्र बढ़ाने की मांग करना शर्मनाक है।
इमरान प्रतापगढ़ी का आरोप, ‘सत्ता पक्ष ही सदन नहीं चलने दे रहा’
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद की कार्यवाही को लेकर सत्तापक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग स्पष्ट है कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें, लेकिन सत्ता पक्ष सदन चलने नहीं दे रहा।
प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी के सदन में आने की मांग की जा रही है, जबकि वह रोज संसद पहुंच रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा संशोधन कानून पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आए।
बातों में उलझ रहा है विपक्ष, संसद का माहौल बिगाड़ रहा’ :कंगना रनौत
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने संसद के मौजूदा माहौल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन का वातावरण लगातार खराब होता जा रहा है और यह बेहद आपत्तिजनक है।
कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी गृह मंत्री से सवाल पूछते हैं, लेकिन विपक्ष गृह मंत्री को बोलने नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी चर्चा तो कभी जवाब की मांग कर रहा है और अपनी ही बातों में उलझा हुआ है। कंगना के मुताबिक, विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!