मोहर्रम के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी: संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में एसीपी और टीआई ने निकाला फ्लैग मार्च; मोहल्ला समिति बैठक में दिया शांति का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्णं वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चंदन नगर पुलिस ने कल क्षेत्र के संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
इसका नेतृत्व एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी और चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले ने किया। इस दौरान पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।
फ्लैग मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों और बस्तियों से होकर निकला, जहां पुलिस अधिकारियों ने रहवासियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित कर नागरिकों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
गौरतलब है कि हाल ही में जारी थाना प्रभारियों की मासिक रैंकिंग में चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले ने शहर में पहला स्थान हासिल किया था। अपराध नियंत्रण और क्षेत्रीय पुलिसिंग में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब मोहर्रम को लेकर भी चंदन नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!