'अब आर-पार की लड़ाई': नियमितीकरण की मांग पर मंत्री के घर की ओर निकले कर्मचारी; पुलिस ने रास्ते में रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपनी लंबित मांगों और अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को संयुक्त सफाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा और वाल्मीकि सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास तक रैली निकालने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने लैंटर्न चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। समझाइश और मंत्री के शहर से बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
रीगल से निकली रैली, लैंटर्न चौराहे पर रोकी गई
प्रदर्शनकारी रीगल तिराहे से पैदल मार्च निकालकर मंत्री निवास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए लैंटर्न चौराहे पर बैरिकेड लगाकर रैली को आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धौलपुरे ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे पिछले 12 दिनों से रीगल चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में पिछले 28 वर्षों से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया, जबकि वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
11 में से 7 मांगों पर बनी सहमति
धौलपुरे ने बताया कि नगर निगम प्रशासन के साथ हुई चर्चा में 11 मांगों में से 7 बिंदुओं पर सहमति बन गई है, लेकिन सबसे अहम मुद्दा नियमितीकरण (स्थायीकरण) अब भी अधूरा है। इसी कारण आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है।
पुलिस बोली- अनुमति नहीं थी
एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को मंत्री निवास तक जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें लैंटर्न चौराहे पर रोककर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की समझाइश दी गई। कर्मचारियों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!