खबर
Top News

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम: बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम

धनवर्षा के महासंयोग की पूर्व संध्या: सराफा से ऑटोमोबाइल तक ग्राहकों का उमड़ा सैलाब, एडवांस बुकिंग की होड़

हेमंत उपाध्याय, 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के उल्लास से ठीक पहले इंदौर के बाजारों में त्योहारी चमक अपने चरम पर पहुंच गई है। 1 नवंबर को बनने जा रहे दुर्लभ रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के महासंयोग को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

राजवाड़ा, एमजी रोड, मालवा मिल एरिया,पाटनीपुरा, सियागंज, बर्तन बाजार जैसे तमाम बाजारों के साथ ही प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे शहर का व्यापारिक पारा पूरी तरह हाई हो गया है।

ज्योतिषाचार्य और पंडितों के अनुसार अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार के दिन पूरे दिन रहने वाला पुष्य नक्षत्र का यह संयोग खरीदारी और नए निवेश के लिए अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना गया है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस नक्षत्र में की गई खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत से स्थायी समृद्धि व स्थायित्व की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि त्योहार से ठीक पहले इस महासंयोग ने शहरवासियों और व्यापारियों दोनों में नया जोश भर दिया है।

सराफा और बर्तन बाजार में आभूषणों की चमक... त्योहारों के इस सीजन में सर्राफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। रवि पुष्य योग को ध्यान में रखते हुए आभूषण प्रेमियों ने सोने-चांदी के सिक्कों, पारंपरिक गहनों और एंटीक आइटम्स की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

इसके अलावा बर्तन बाजार में भी तांबे, पीतल और आधुनिक कुकवेयर की जमकर ग्राहकी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र के पूरे दिन रहने से इस बार बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम... रवि पुष्य नक्षत्र का संबंध न्याय और स्थायित्व के कारक शनि ग्रह से भी माना जाता है। इस दिन जमीन, प्लॉट, मकान की खरीदी और संपत्तियों की रजिस्ट्री करवाना बेहद शुभ फलदायी होता है। इसे देखते हुए शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त हलचल है।

लोग प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग के लिए बिल्डर्स और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के दफ्तरों का रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी चार पहिया और दो पहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए रवि पुष्य के दिन को सबसे खास माना जा रहा है, जिसकी वजह से शोरूम्स पर एडवांस बुकिंग का तांता लगा हुआ है।

नए कारोबार और स्टार्टअप्स की शुरुआत
कारोबारियों और उद्यमी वर्ग के लिए भी यह संयोग विशेष महत्व रखता है। इस दिन नए व्यापार, प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक योजनाओं और स्टार्टअप्स का श्रीगणेश करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार शनि के मीन राशि में गोचर और गुरु की स्थिति इस संयोग को और अधिक प्रभावशाली बना रही है।

शहर के युवा उद्यमी और व्यापारी इस दिन नए बही-खाते और नए उद्यम शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। त्योहार के आगमन से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के इस अनूठे संगम ने इंदौर के बाजारों में जबरदस्त आर्थिक रौनक ला दी है। आम उपभोक्ताओं से लेकर बड़े व्यापारियों तक, हर कोई इस विशेष दिन का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

23 minutes ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 1 hour ago
देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा
Top News

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

about 1 hour ago
त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा
Top News

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

about 1 hour ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी
Top News

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

about 2 hours ago
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’
Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

about 2 hours ago
पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

about 2 hours ago
पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला
Top News

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

about 2 hours ago
खेला तो इसे कहते हैं
Top News

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज
Top News

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

about 2 hours ago
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Top News

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

about 2 hours ago
जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता
Top News

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

about 3 hours ago
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया
Top News

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर
Top News

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

about 3 hours ago
लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला
Top News

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

about 3 hours ago
स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक
Top News

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

about 3 hours ago
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज
Top News

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!