नाना पटवारी से जुड़े ऑनलाइन बैटिंग में निखिल चौहान सहित 4 हुए गिरफ्तार: खुलासा फर्स्ट की खबर का असर; एक-एक कर सलाखों के पीछे पहुंच रहे गुनहगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

अब धर्मेंद्र खिंची, उर्फ धम्मू भाट मनीष उर्फ मन्नी, योगेश राठी, सोनू प्रीत शिंदे और बंटी असरानी की बारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भले ही पुलिस ने ड्रग्स, क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी और धोखाधड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को आरोपी नहीं बनाया हो, लेकिन उसकी टोली पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
खुलासा फर्स्ट लगातार नाना पटवारी और संजय उर्फ रॉनी कौशल के सट्टेबाज गुर्गों मनीष पमनानी, निखिल चौहान, धर्मेंद्र खिंची, मनीष उर्फ मन्नी, योगेश राठी, सोनू प्रीत शिंदे और बंटी असरानी सहित कई नामों का खुलासा करता आ रहा है।
नतीजा ये हुआ कि मारे पुलिस के डर के मनीष खुद कोर्ट में पेश हो गया तो कल शाम को पुलिस ने निखिल चौहान और देर रात दो अन्य सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनमें निखिल चौहान को लेकर खुलासा फर्स्ट ने खुलासा किया था कि वह सट्टेबाजी करने के साथ रईसों की रंगीन मुजरा पार्टियों का आयोजक भी है।
पुलिस ने मनीष को पांच दिनों के रिमांड पर लिया है तो तीन अन्य को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स मामले में संजय उर्फ रॉनी कौशल, इरफान उर्फ गोलू चंदेरी, आरिफ बैंड, फैजान की गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी का नया केस दर्ज कर अमित कौशल, संजय कौशल उर्फ रॉनी, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी को आरोपी बनाया था।
मनीष को छोड़कर सभी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी कि इस बीच मनीष खुद कोर्ट में पेश हो गया। पुलिस ने उसे पांच दिन रिमांड पर लिया है। ऑनलाइन सट्टा मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने संजय उर्फ रॉनी कौशल, मानव गंगवानी और मनीष पमनानी से पूछताछ के आधार पर सट्टेबाजी में निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी को आरोपी बनाने के बाद शाम को निखिल को तो देर रात पिंकेश और निलेश बागड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, अब पुलिस को सट्टेबाजी के लिए बैटिंग ऐप उपलब्ध कराने वाले बंटी असरानी और धर्मेंद्र खिंची, उर्फ धम्मू भाट की तलाश जारी है।
सोनू प्रीत शिंदे की तलाश जारी
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत की पूछताछ और उसके मोबाइल सहित गिरफ्तार अन्य आरोपियों के मोबाइल की डिजिटल तहकीकात में सामने आया था कि नाना पटवारी सोनू प्रीति शिंदे नाम की आईडी से ऑनलाइन सट्टेबाजी करता था। उसकी टीम में करीब 15 से ज्यादा सट्टेबाज शामिल हैं।
इनमें से नौ को तो पुलिस कल रात तक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस जल्द ही मामले में आधा दजज़्न और भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में हैं। सूत्रों का कहना है कि नाना के मोबाइल में सांईबाबा नगर द्वारकापुरी के योगेश राठी से ऑनलाइन सट्टेबाजी की चेटिंग के कुछ अंश मिले थे।
योगेश राठी भी ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है और नाना पटवारी का साथी है। नाना पटवारी सोनू प्रीत शिंदे की आईडी से सट्टेबाजी करता था। पुलिस ने सोनू शिंदे को भी आरोपी बना दिया है। फिलहाल वह फरार है। उसने अग्रिम जमानत लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
रिकॉर्ड मिलते ही बढ़ाएंगे धारा 111 बीएनएस
केस में संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस तो पहले ही बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन अब आरोपियों का पूर्व रिकॉर्ड पता लगाया जा रहा है। पता चला है कि कुछ आरोपी पूर्व में भी क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी में गिरफ्तार हो चुके हैं।
रिकॉर्ड मिलते ही केस में बीएनएस की धारा 111 बढ़ा दी जाएगी, जो कि एक गंभीर धारा है। ये भी संगठित अपराध से जुड़ी धारा है, लेकिन इसमें जमानत नहीं मिलती है और दस साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है।
- आईपीएस नरेंद्र सिंह रावत
(डीसीपी जोन-1)
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!