खबर
Top News

चर्चित केस में नया मोड़: आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज; निर्देशक ने जांच पर उठाए सवाल, कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
चर्चित केस में नया मोड़

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुई कथित 'वायरल गर्ल' मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। नाबालिग को भगाने और उससे विवाह करने के आरोपी मोहम्मद फरमान की अग्रिम जमानत याचिका विशेष पॉक्सो न्यायालय, मंडलेश्वर ने खारिज कर दी है।

अदालत के इस फैसले के बाद फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की जांच अपेक्षित गंभीरता से नहीं की
वीडियो में सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मामले की जांच अपेक्षित गंभीरता से नहीं की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष और त्वरित जांच नहीं हुई तो वे खरगोन जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

जांच का दायरा बढ़ाया जाए
उनके अनुसार, इस मामले की जांच का दायरा मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों तक भी बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

सनोज मिश्रा ने वीडियो में फिल्म निर्माता वसीम रिजवी (जैसा कि उन्होंने वीडियो में नाम लिया) पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि कथित साजिश में उनकी भूमिका रही और नाबालिग को केरल ले जाकर विवाह कराने की योजना में भी उनकी संलिप्तता थी।

धर्म परिवर्तन की साजिश का आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले के पीछे आदिवासी लड़कियों के कथित धर्म परिवर्तन की साजिश है।
हालांकि, सनोज मिश्रा द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

अदालत ने क्यों खारिज की जमानत?
विशेष पॉक्सो न्यायालय, मंडलेश्वर ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी मोहम्मद फरमान फिलहाल फरार है। ऐसे में उसे अग्रिम जमानत देने से साक्ष्यों से छेड़छाड़ और जांच प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने अग्रिम राहत देने से इनकार कर दिया। फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों का क्या कहना है?
नाबालिग के परिजन पहले से ही इस मामले को कथित 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और बाद में उससे विवाह कराया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

29 minutes ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

33 minutes ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

40 minutes ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 1 hour ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 1 hour ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 2 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 2 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 2 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 20 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 20 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 21 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 21 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 21 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 21 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!