चर्चित केस में नया मोड़: आरोपी के घर चोरी का प्रयास; जेवर और दस्तावेज छोड़कर भागे बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया।
बदमाश घर से सोने के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक फाइल लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से जेवर और दस्तावेज सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं।
गश्ती पुलिस का सायरन सुनकर भागे आरोपी
जानकारी के अनुसार, घटना के समय गिरिबाला के भाई घर में मौजूद थे। देर रात बदमाश घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए, जिससे घर के लोगों को उनकी मौजूदगी का पता नहीं चल सका।
इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही चार्ली पुलिस की टीम घर के बाहर पहुंची और सायरन बजाया। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश घबरा गए और चोरी किया गया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
मौके से जेवर और दस्तावेज बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से सोने के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी फाइल बरामद कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।
दो संदिग्ध हिरासत में
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी का उद्देश्य केवल जेवरात चुराना था या ट्विशा शर्मा प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों को निशाना बनाया गया था।
सभी पहलुओं से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!