डबल मर्डर केस में नया खुलासा: इतने फीट की दूरी से मारी गई थी गोली; संतान नहीं थी फिर भी पड़ोसियों से ऐसा कहते थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने इस डबल मर्डर को और रहस्यमयी बना दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों की हत्या 5 से 7 फीट की दूरी से गोली मारकर की गई थी। वहीं, पड़ोसियों से वर्षों तक छिपाया गया दंपती की निजी जिंदगी का एक बड़ा राज भी अब सामने आया है।
पड़ोसियों से कहते थे- बेटा विदेश में रहता है
पुलिस पूछताछ में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि दंपती की कोई संतान नहीं थी। जबकि सुदामा नगर कॉलोनी के अधिकांश लोगों को यही जानकारी थी कि उनका एक बेटा विदेश में रहता है। यह बात स्वयं हेमंत और शकुंतला लोगों को बताते थे।
हत्या की सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि दंपती निःसंतान थे। हेमंत की भाभी शिवानी के अनुसार, संतान न होने का दर्द दोनों को भीतर ही भीतर परेशान करता था। उम्र बढ़ने के साथ यह मानसिक तनाव बढ़ता गया और इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था।
सामाजिक मेलजोल से रखते थे दूरी
पड़ोसियों के मुताबिक, हेमंत और शकुंतला शांत स्वभाव के थे, लेकिन किसी से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं थे। वे अधिकांश समय घर के भीतर ही रहते थे और सामाजिक गतिविधियों में भी कम ही शामिल होते थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि मोहल्ले के बच्चों की गेंद गलती से उनके घर में चली जाती थी तो हेमंत नाराज हो जाते थे। धीरे-धीरे उन्होंने आसपास के लोगों से लगभग पूरी तरह दूरी बना ली थी।
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर दंपती ने अपने बेटे के विदेश में रहने की झूठी कहानी क्यों गढ़ी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस तथ्य का हत्या से कोई संबंध तो नहीं है या यह केवल सामाजिक दबाव और निःसंतान होने की पीड़ा छिपाने का प्रयास था।
दो करोड़ की संपत्ति भी जांच के घेरे में
पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती के पास करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसलिए यह भी जांच का महत्वपूर्ण पहलू है कि कहीं संपत्ति के लालच में इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया।
30 विशेषज्ञ कर रहे जांच
मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की छह टीमें और करीब 30 विशेषज्ञ जुटे हुए हैं। घटनास्थल से देशी पिस्टल के तीन खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र में किराए पर रहने वाले छात्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने दंपती पर करीब 5 से 7 फीट की दूरी से गोलियां चलाई थीं। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जा सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को जोड़कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे असली मकसद क्या था और इस सनसनीखेज वारदात को किसने अंजाम दिया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!