राम मंदिर दान विवाद में नया खुलासा: 200 किलो चांदी दान करने वाले उद्योगपति बोले- नहीं मिली रसीद; पता नहीं उपयोग कहां हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच एक नया दावा सामने आया है। लद्दाख स्थित कैसल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजू वी. मनवानी ने कहा है कि उनकी ओर से वर्ष 2021 में राम मंदिर निर्माण के लिए 200 किलोग्राम चांदी दान की गई थी, लेकिन आज तक इसकी कोई रसीद नहीं दी गई।
200 चांदी की ईंटें सौंपी गई थी
उन्होंने दान की गई चांदी के उपयोग को लेकर पारदर्शिता की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। डॉ. मनवानी के अनुसार, 26 जनवरी 2021 को सिंधी समाज की ओर से एक-एक किलो वजन की 200 चांदी की ईंटें मंदिर निर्माण के लिए सौंपी गई थी।
उस समय मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने कहा था कि चांदी के उपयोग को लेकर निर्णय बाद में लिया जाएगा और इसकी जानकारी दानदाताओं को दी जाएगी।
जानना चाहते हैं चांदी का उपयोग कहां हुआ
मनवानी ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि विश्वास था कि दान मंदिर निर्माण में ही उपयोग होगा। लेकिन हाल के दिनों में सामने आ रही खबरों के बाद उन्होंने यह जानने की मांग उठाई है कि दान की गई चांदी का उपयोग आखिर कहां किया गया।
उन्होंने कहा कि यदि मंदिर निर्माण के लिए दिया गया दान किसी अन्य उद्देश्य में इस्तेमाल हुआ है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इससे भविष्य में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए दान देने वाले लोगों का भरोसा भी प्रभावित हो सकता है।
चांदी की कीमत अब कई गुना बढ़ी
उद्योगपति ने बताया कि जब चांदी दान की गई थी, तब उसकी कीमत करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपए थी, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 6 से 7 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके योगदान का उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया गया।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मनवानी ने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों को दंड मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
SIT ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
इसी बीच राम मंदिर दान और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। एसआईटी के अध्यक्ष एवं लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) को सौंप दी गई है।
हालांकि उन्होंने रिपोर्ट की सामग्री पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया गोपनीय है और फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
13 जून को हुआ था SIT का गठन
राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान राशि से जुड़े आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। यह कदम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध और मुख्यमंत्री के निर्देश पर उठाया गया था।
फिलहाल सभी की निगाहें एसआईटी की रिपोर्ट पर सरकार द्वारा लिए जाने वाले अगले निर्णय और जांच के अंतिम निष्कर्षों पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दान राशि और बहुमूल्य धातुओं के उपयोग से जुड़े विवादों की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!