खबर
Top News

फायर सेफ्टी में लापरवाही पड़ी भारी: निगम ने 8 होटल; अस्पताल और व्यावसायिक भवन किए सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 11:16 am
शेयर करें:
फायर सेफ्टी में लापरवाही पड़ी भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए निगम ने 8 होटल, अस्पताल और व्यावसायिक संस्थानों को सील कर दिया।

सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं की
अधिकारियों का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद संबंधित संचालकों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं की थीं। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहरभर में फायर सेफ्टी ऑडिट और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण में मिली गंभीर खामियां
निगम की टीमों ने विभिन्न व्यावसायिक, संस्थागत और बहुमंजिला भवनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, हाइड्रेंट सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरण या तो उपलब्ध नहीं मिले या फिर उपयोग योग्य स्थिति में नहीं पाए गए।

अधिकारियों के मुताबिक संबंधित भवन संचालकों को पहले सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयसीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं। इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।

इन संस्थानों पर गिरी निगम की गाज
कार्रवाई के तहत जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया उनमें यासिका होटल, शिवानी होटल, नवलेरी होटल, नर्मदा डायग्नॉस्टिक, होटल ट्रीबो, होटल सफायर, रिवाज फैशन और महावीर हॉस्पिटल शामिल हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, होटलों और बहुमंजिला भवनों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई संस्था सुरक्षा मानकों की अनदेखी करती पाई जाती है तो उसके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

18 minutes ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 2 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 2 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 2 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 2 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 2 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 2 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 3 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 3 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 3 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 3 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 3 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 3 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 3 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 3 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 4 hours ago
नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद
Top News

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

about 4 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

about 4 hours ago
कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ
Top News

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!