खबर
Top News

NEET री-एग्जाम आज: 23 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल; 564 शहरों में बनाए गए 5440 परीक्षा केंद्र, पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए प्रश्नपत्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 11:37 am
शेयर करें:
NEET री-एग्जाम आज

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा में देशभर से 22.79 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

564 शहरों में 5440 परीक्षा केंद्र बनाए गए
परीक्षा के लिए कुल 564 शहरों में 5440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भारत के 551 और विदेश के 14 शहर शामिल हैं। NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार के डर या तनाव के बिना परीक्षा में शामिल होना चाहिए और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन करना चाहिए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। NTA के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र पहुंचाए गए हैं। वहीं श्रीनगर समेत कई संवेदनशील केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। दिल्ली के सादिक नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वारों को भी सुरक्षा कारणों से पहले ही सील कर दिया गया था।

पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए प्रश्नपत्र
पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली गई है। एयरफोर्स के विमान और हेलिकॉप्टरों के माध्यम से प्रश्नपत्रों को देशभर के विभिन्न जोन तक पहुंचाया गया। बताया गया है कि वायुसेना ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर परीक्षा सामग्री को सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया।

पेपर लीक के आरोपों के बाद हो रही दोबारा परीक्षा
गौरतलब है कि NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। जांच के बीच लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना पड़ रहा है।

परीक्षा अवधि बढ़ाई गई
री-एग्जाम के लिए NTA ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं। इस बार परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं दिव्यांग (PwD) और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।

देशभर के लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस परीक्षा को लेकर उत्साहित और चिंतित दोनों हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच NTA को उम्मीद है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 12 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!