नर्मदे हर... बीजेपी घर: विधायक समर्थक ने साधा महापौर पर निशाना; फिर मचा बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में काफी वक्त से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में आरएसएस कार्यकर्ता से विवाद के बाद अब विधायक मालिनी गौड़ समर्थक ने महापौर पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधकर बवाल खड़ा कर दिया है।
अपनी तीखी पोस्ट में उन्होंने लिखा है-नर्मदे हर..बीजेपी घर। बताते हैं कि महापौर खेमे ने इसकी शिकायत पार्टी फोरम पर की है।
ये समर्थक हैं आनंदराज कंधारी। कल इनकी एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हुई जिसमें लिखा है-कार्यकर्ताओं को समझाओ, अभी भी समय है। न विकास दिख रहा है, न विकास चल रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का विनाश जरूर हो रहा है।
20-20 साल की आधी-आधी उम्र दे दी, फिर भी न सम्मान, न सुनवाई, न पद, न पूछपरख। कांग्रेसयुक्त बीजेपी पार्टी का सच... आने वाले चुनाव में नर्मदे हर... बीजेपी घर..। इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
हालांकि ये पोस्ट सीधे तौर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना है, लेकिन कुछ नेता ये भी कह रहे हैं कि ये परोक्ष रूप से विधायक मालिनी गौड़ पर भी निशाना है।
इसे कार्यकर्ताओं की पीड़ा का खुलासा करना बताया जा रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद क्षेत्र क्र. 4 में चर्चाएं शुरू हो गईं। नेता कह रहे हैं कि काफी वक्त से क्षेत्र क्र. 4 विवादों का केंद्र बना हुआ है।
पहले विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे का महूनाका चौराहा पर हेलमेट न पहनने को लेकर विवाद हुआ जिसमें पूरा चौराहा जाम कर दिया गया। फिर आरएसएस प्रचारक चेतन पाटिल के घर पर पथराव, हमला, तोड़फोड़ आदि की घटना हुई, जिसमें संघ मुख्यालय में विधायक की पेशी भी हुई।
अब इस पोस्ट से फिर विवाद खड़ा हो गया है। उल्लेखनीय है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव अगला विधानसभा चुनाव यहां से लड़ने की कोशिश में जुटे हैं।
उनकी अपनी टीम यहां सक्रिय हैं और वे भी पार्टी स्तर पर अपनी मंशा पहुंचा चुके हैं। उन्हें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पूरा सपोर्ट है, जिनकी गौड़ खेमे से नहीं बनती।
पोस्ट के पीछे गौड़
नेताओं का कहना है कि कंधारी ने जो पोस्ट लिखी है उसके पीछे विधायक मालिनी गौड़ और उनके पुत्र एकलव्य गौड़ हैं, लेकिन जो पोस्ट लिखी गई है वो वैसी नहीं है जैसी वे चाहते थे।
इसमें परोक्ष रूप से उन्हें ही निशाना बना लिया गया है, क्योंकि कार्यकर्ताओं की पीड़ा का जिक्र करना उनके खिलाफ है। नेता कह रहे हैं कि सिर्फ क्षेत्र क्र. 4 ही ऐसा है जिसके चारों मंडलों के पदाधिकारियों से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक खुद को उपेक्षित मानते हैं।
पूर्व में शहीद हेमू कालानी मंडल के पदाधिकारियों ने खुलकर कह दिया था कि उन्हें अध्यक्ष न तो बैठकों की सूचना देते हैं और न किसी अन्य कार्यक्रम की।
यहां तक कह दिया था कि सूचना इसलिए नहीं दी जाती क्योंकि वे गौड़ खेमे में नहीं हैं। नेता कह रहे हैं कि विरोधियों को किनारे लगाने की कोशिशों ने पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ाया है।
महापौर ने की शिकायत
सूत्रों ने बताया कि इस पोस्ट की जानकारी महापौर खेमे की ओर से पार्टी फोरम को दी गई है। पार्टी स्तर पर भी जानकारी मांगी जा रही है। इसके बाद भोपाल भेजी जाएगी और फिर वहां से जैसा आदेश होगा वैसी कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!