अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा: नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के लिए देशभर में पहचान रखने वाले इंदौर में अब नगर निगम की कचरा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल एमवाय अस्पताल परिसर में नगर निगम के कचरा वाहन द्वारा खुले में कचरा डाले जाने का खुलासा हुआ है। जिस जगह कचरा डाले जाने का आरोप है, उसी जमीन को एमवाय अस्पताल की प्रस्तावित नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए खाली कराया गया है।
मामला नेहरू स्टेडियम वार्ड क्रमांक-55 के अंतर्गत सरकारी चेस्ट सेंटर के पास स्थित एमवाय अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है। यहां करीब 800 करोड़ रुपए की लागत से नई एमवाय अस्पताल की बिल्डिंग प्रस्तावित है। निर्माण के लिए परिसर में मौजूद कई सरकारी क्वार्टर्स और पुराने जर्जर भवनों को हटाकर जमीन खाली कराई जा चुकी है।
नई बिल्डिंग के लिए खाली जमीन, अब कचरा जमा होने का आरोप
सरकारी टीबी अस्पताल से लेकर चाचा नेहरू अस्पताल और दवा बाजार के बीच स्थित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर समतल किया गया है। स्थानीय स्तर पर यहां मिट्टी परीक्षण का काम पूरा होने और प्रस्तावित प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चलने की जानकारी सामने आई है।
इसी जमीन पर नगर निगम के कचरा वाहनों के पहुंचने व खुले में कचरा डाले जाने के मामले का खुलासा होने के बाद व्यवस्था पर सवाल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों व मरीजों के परिजन का कहना है कि अस्पतालों से घिरे परिसर में खुले में कचरा डालने से दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उनका आरोप है कि कचरा वाहनों की आवाजाही और डंपिंग का सिलसिला कुछ समय से जारी है।
आपत्ति जताई तो कर्मचारियों ने बताया डंपिंग स्टेशन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब उन्होंने कचरा वाहन चालकों और कर्मचारियों को वहां कचरा डालने से रोका तो विवाद की स्थिति भी बनी। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की ओर से उन्हें बताया गया कि जिस स्थान पर कचरा डाला जा रहा है, वह डंपिंग स्टेशन के लिए निर्धारित है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि अस्पताल परिसर की यह जमीन वास्तव में डंपिंग के लिए निर्धारित है, तो इसकी अनुमति किस स्तर से मिली है और क्या यहां खुले में कचरा डालने की आधिकारिक व्यवस्था है।
पार्षद की आपत्ति के बाद हटाया गया था कचरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार दिन पहले वार्ड पार्षद पंखुड़ी जैन को मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित जोन के सीएसआई को मामले को लेकर फटकार लगाई और मौके से कचरा हटवाया था।
कचरा हटाए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब अस्पताल परिसर में दोबारा कचरा नहीं डाला जाएगा। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ समय बाद फिर उसी स्थान पर नगर निगम के वाहनों से कचरा पहुंचना शुरू हो गया।
अधिकारी बोले- गलत हुआ तो होगी कार्रवाई
मामले में जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम के वाहन द्वारा इस तरह अस्पताल परिसर में कचरा डाला जा रहा है तो यह गलत है। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी और यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जांच में अस्पताल परिसर में कचरा डाले जाने की अनुमति किस स्तर पर होने की बात सामने आती है और जिम्मेदार पाए जाने वाले कर्मचारियों पर निगम क्या कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!