खबर
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम: 5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 11:57 am
शेयर करें:
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नौलखा परिसर में लिफ्ट गिरने की घटना के बाद इंदौर नगर निगम ने शहरभर में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर व्यापक जांच अभियान शुरू करने का फैसला किया है। निगम की नजर अब उन करीब 5000 भवनों पर है, जहां लिफ्ट संचालित हो रही हैं।

ऑडिट रिपोर्ट और सुरक्षा प्रमाण पत्र मांगा जाएगा
इन सभी भवनों के बिल्डर या रहवासी संघ से लिफ्ट की सुरक्षा से जुड़ी इंजीनियर की ऑडिट रिपोर्ट और सुरक्षा प्रमाण पत्र मांगा जाएगा।

रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने या जांच में लिफ्ट असुरक्षित पाए जाने पर निगम कार्रवाई कर सकता है।

जरूरत पड़ने पर लिफ्ट को सील करने के साथ उसका संचालन भी बंद कराया जाएगा।

आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
नौलखा परिसर की घटना के बाद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने लिफ्ट के साथ-साथ एस्केलेटर और मूविंग वॉक की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में निगम सीमा क्षेत्र में संचालित इन सुविधाओं में भूमि विकास नियम 2012 और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके लिए भवन अधिकारियों और भवन निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लिफ्ट वाले भवनों का सर्वे कर पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

15 दिन में बनेगी 5000 भवनों की सूची
निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर में करीब 5000 भवन ऐसे हैं, जिनमें लिफ्ट लगी हुई है। इनमें आवासीय और व्यावसायिक भवनों के अलावा मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी शामिल हैं।

अधिकारियों को अगले 15 दिनों में अपने क्षेत्र के ऐसे सभी भवनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भवन संचालकों से लिफ्ट की सुरक्षा संबंधी दस्तावेज और ऑडिट रिपोर्ट लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

बिल्डर और रहवासी संघ की जिम्मेदारी तय
निगम संबंधित भवन के बिल्डर या रहवासी संघ से लिफ्ट इंजीनियर द्वारा जारी सुरक्षा प्रमाण पत्र और ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त करेगा।

दस्तावेज में लिफ्ट के सुरक्षित होने और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन की पुष्टि जरूरी होगी।

इसके साथ ही निगम यह भी जांच करेगा कि लिफ्ट का संचालन नेशनल बिल्डिंग कोड और लागू सुरक्षा प्रावधानों के अनुसार हो रहा है या नहीं।

असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन
जांच के दौरान यदि किसी भवन की लिफ्ट असुरक्षित पाई जाती है तो उसका इस्तेमाल तत्काल रोकने की कार्रवाई की जा सकती है।

आवश्यकता होने पर निगम लिफ्ट की बिजली आपूर्ति भी बंद कराएगा और उसके दरवाजे सील किए जा सकते हैं, ताकि कोई व्यक्ति उसका इस्तेमाल न कर सके।

ऐसे भवन के जिम्मेदार पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर निगम लिफ्ट सील करने की कार्रवाई कर सकता है।

बेसमेंट और फायर एनओसी के बाद तीसरा बड़ा अभियान
लिफ्ट सुरक्षा से जुड़ा यह अभियान ऐसे समय शुरू किया जा रहा है, जब नगर निगम बहुमंजिला इमारतों को लेकर पहले से दो बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।

पहला अभियान उन बेसमेंट के खिलाफ है, जिन्हें स्वीकृत नक्शे में पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ऐसे मामलों में निगम की ओर से नोटिस और अन्य कार्रवाई की जा रही है।

दूसरा अभियान बहुमंजिला भवनों की फायर एनओसी को लेकर चल रहा है। निगम की टीम भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है और नियमों का पालन नहीं होने पर नोटिस से लेकर सीलिंग तक की कार्रवाई की जा रही है।

अब नौलखा हादसे के बाद लिफ्ट सुरक्षा भी नगर निगम के बड़े जांच अभियानों में शामिल हो गई है। आने वाले दिनों में करीब 5000 भवनों की जांच के बाद शहर में कितनी लिफ्टों में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आती हैं, यह तस्वीर स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

19 minutes ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

30 minutes ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

44 minutes ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 2 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 2 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 2 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 19 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 19 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 19 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 20 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 20 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 20 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 20 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 20 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 20 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 20 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!