म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

2 हजार में खुलवाया खाता, 10 हजार में बेच दिया... फिर इसी से लाखों की ठगी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगों के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महज 2 हजार रुपए में बैंक खाता और उसकी पूरी किट हासिल की, फिर उसे 5 हजार और फिर 10 हजार रुपए में आगे बेच दिया गया। खाते की पासबुक, चेकबुक, एटीएम और अन्य बैंकिंग साधन हाथ बदलते रहे और आखिरकार यही खाता मल्टी स्टेट साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल हो गया।
जोन-2 डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक, साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों की पड़ताल के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स (म्यूल अकाउंट ट्रेकिंग रिमूवल इन्वेस्टिगेशन एक्सरसाइज) के तहत आई4सी और गृह मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी खंगाली जा रही थी।
इसी दौरान परदेशीपुरा थाना पुलिस को एक ऐसे खाते की जानकारी मिली, जिसका कनेक्शन दूसरे राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड से जुड़ा था। टीआई पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में एसआई दीपक जामोद की टीम ने खाताधारक मोनीश उर्फ मोनू मंडलोई (29) को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में उसने बैंक खाते की खरीद-फरोख्त का खुलासा कर दिया।
दोस्त के कहने पर खुलवाया खाता
पूछताछ में मोनीश ने बताया कि उसके दोस्त पीयूष उर्फ नयन उर्फ कुशवाह (22) के कहने पर उसने कैनरा बैंक शाखा में खाता खुलवाया था। खाता खुलने के बाद उसने पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित पूरी बैंक किट पीयूष को महज 2 हजार रुपए में दे दी।
यहीं से खाते का असली खेल शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने इसी बैंक खाते को आरोपी ऋषि उर्फ बिट्टू पंवार (20) को 5 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद ऋषि ने बैंक खाते की पूरी किट रॉनी उर्फ रूपेश मंगरोलिया को 10 हजार रुपए में बेच दी।
खाता इंदौर का, ठगी आंध्र और यूपी में
पुलिस जांच में पता चला कि इस खाते का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में हुए क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड की रकम को खपाने के लिए किया गया। आंध्रप्रदेश के नेल्लोर निवासी उदय ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
साइबर ठगों ने उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 19.27 लाख रुपए ठग लिए। जांच में ठगी की रकम में से 1.39 लाख रुपए इंदौर के म्यूल खाते में आने की जानकारी मिली। इसी तरह लखनऊ निवासी हिमांशु द्विवेदी को भी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 12.40 लाख रुपए की चपत लगाई गई। जांच में सामने आया कि इस ठगी की रकम में से 88 हजार रुपए इंदौर के इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे।
वर्चुअल वैल्यू दिखाकर असली रुपए ऐंठने का खेल
पुलिस जांच में साइबर ठगी का एक और तरीका सामने आया है। आरोपी रॉनी उर्फ रूपेश मंगरोलिया यूएसडीटी को भारतीय रुपए में एक्सचेंज करने के नाम पर लोगों को वर्चुअल वैल्यू दिखाता था। इसके बाद उनसे रुपए प्राप्त कर उन्हें फर्जी और म्यूल खातों में ट्रांसफर किया जाता था।
इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने और उसकी पहचान छिपाने के लिए किया जाता था। जांच में सुजल सोनी उर्फ मैत्रेय सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। पूरी जानकारी का खुलासा होने के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने मामले में मोनीश उर्फ मोनू मंडलोई, पीयूष उर्फ नयन उर्फ कुशवाह, ऋषि उर्फ बिट्टू पंवार और सुजल सोनी उर्फ मैत्रेय को गिरफ्तार किया है।
वहीं रूपेश मंगरोलिया उर्फ रॉनी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि म्यूल खातों की इस चेन में और कितने बैंक खाते शामिल हैं और इन खातों के जरिए देशभर में कितनी साइबर ठगी की रकम खपाई गई।
संबंधित समाचार

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!