एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/उज्जैन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए।
सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों, महाकाल लोक और शहर के मकानों-दुकानों में 33 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए।
उज्जैन के रामघाट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए।
इसके बाद शिप्रा आरती की गई। कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीयों से प्रधानमंत्री का चित्र भी बनाया गया। बाद में उज्जैन में 33 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की जानकारी दी गई।
ओरछा में भी प्रज्ज्वलित हुए पांच लाख दीप... इंदौर के राजवाड़ा को रंगोली और रोशनी से सजाया गया। यहां 5 लाख दीप जलाए गए। ओरछा के रामराजा मंदिर में भी 5 लाख दीप जलाए गए, जिससे शीशमहल, जहांगीर महल परिसर, लक्ष्मी मंदिर और कंचना घाट जगमगा उठे।
छतरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 लाख 44 हजार 250 दीप जलाए गए। खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में 1.11 लाख दीप प्रज्वलित हुए। जिले के 10 आइकॉनिक स्थलों पर भी दीपोत्सव हुआ। मैहर जिले में कुल 4 लाख 86 हजार दीप जलाए गए, जबकि शारदा देवी मंदिर परिसर में 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित हुए।
भोपाल में 7 लाख, बैतूल एक लाख दीप से जगमगाए... भोपाल में एमपी नगर, न्यू मार्केट और वीआईपी रोड समेत कई जगहों पर करीब 7 लाख दीप जलाए गए। बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
रतलाम में 30 हजार दीपकों से बना मोदी का चेहरा
रतलाम में तीन प्रमुख स्थानों पर करीब 70 हजार दीप जलाए गए। कालिका माता मंदिर परिसर में 25 हजार दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा और भारत माता का नक्शा बनाया गया। झाली तालाब के पास यहां पर दीयों से भारत का नक्शा बनाकर इसमें दीये से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बनाया गया।
मोदी वह सब कर रहे हैं, जो रामराज्य में होता था: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्ष में वह सब किया है जो रामराज में होता था। निरंतर कठिन मेहनत कर देश को आगे बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। कभी आराम की चिंता नहीं की और 25 वर्षों में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली।
हमें एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जिनकी सौगातें लंबे समय तक याद रहेगी। वे गरीब आदमी को रहने के लिए मकान और जीवनयापन के लिए निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने यह बात आज उज्जैन में रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित दीपोत्सव समारोह में कहीं। उन्होंने कहा मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री हैं अक्टूबर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूरा करेंगे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में हमने उनके सपने को साकार करने का प्रयास किया है। अब प्रदेश के सभी गांव में 50 लाख से अधिक लोगों को, जिनके मकान खेत खलिहान के पट्टे हैं, उनकी रजिस्ट्री करने का अभियान चलाया चलाया जा रहा है।
यह नि:शुल्क रजिस्ट्री की सौगात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी गई है। हमने प्रधानमंत्री का जन्मदिन दिवस मनाया। उम्मीद करते हैं यह दीपोत्सव सबके जीवन से अंधकार मिटाए।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!