एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी: इस तारीख से शुरू होगी एग्जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त 2026 को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा-2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है।
इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
इसके अनुसार 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक, जबकि 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
तारीख विषय
24 फरवरी भाषा विषय, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज, कंप्यूटर
25 फरवरी NSQF के सभी विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
27 फरवरी उर्दू
2 मार्च हिंदी
5 मार्च गणित
9 मार्च अंग्रेजी
12 मार्च संस्कृत
15 मार्च विज्ञान
18 मार्च सामाजिक विज्ञान
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से
हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2027 से होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज की परीक्षा होगी। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उर्दू, मराठी, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, समाजशास्त्र, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन और गणित समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।
16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी, जबकि 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्र पर 8 बजे तक पहुंचना जरूरी
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा। वहीं 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा।
8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।
परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी।
प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख भी तय
10वीं के नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 तक होंगी। वहीं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी कराई जा सकेंगी।
दूसरी परीक्षा भी जून में
मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 से 30 जून 2027, जबकि 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक होगी।
DPSE परीक्षा भी फरवरी में
विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) की द्विवर्षीय पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा भी 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 17, 20, 23 और 25 फरवरी तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 18, 22, 24 और 26 फरवरी को होंगी।
खास बात
परीक्षा अवधि में यदि शासन की ओर से सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर मंडल परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!