मानसून फिर एक्टिव: 3 वेदर सिस्टम से 4 दिन झमाझम बारिश के आसार; यहां दीवार गिरने से मजदूर की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश पर एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन के प्रभाव से अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से मालवा-निमाड़ (इंदौर और उज्जैन संभाग) में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से राजधानी भोपाल में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है।
वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में 4 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।
बैतूल में हादसा, मजदूर की मौत
बैतूल जिले में बुधवार-गुरुवार की रात हुई मूसलधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल एक झोपड़ी पर गिर गई, जिससे 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में उसका साथी शनि सिंह घायल हो गया।
इन जिलों में अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश) : धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम।
भारी बारिश का अलर्ट
उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
अब तक सामान्य से 16% कम बारिश
प्रदेश में अब तक 359.3 मिमी (14.1 इंच) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि तक 428.9 मिमी (16.9 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी मध्य प्रदेश में अब तक 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों की बारिश से यह कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 47 जिलों में अब भी औसत से कम बारिश हुई है, जबकि भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, राजगढ़ और बुरहानपुर सहित कुछ जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
जुलाई में बारिश के रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत मानसूनी बारिश जुलाई में होती है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में जुलाई सबसे अधिक बारिश वाला महीना माना जाता है।
इंदौर: 27 जुलाई 1913 को 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड।
भोपाल: 1986 में जुलाई में 41 इंच बारिश दर्ज हुई थी।
जबलपुर: जुलाई 1930 में करीब 45 इंच बारिश और 1915 में 24 घंटे में 13.5 इंच वर्षा का रिकॉर्ड।
ग्वालियर: जुलाई में औसतन 9 इंच बारिश होती है, जबकि 1935 में सबसे अधिक 24.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!