इस इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर पूर्व विधायक खिन्न: बोले- कई बार शिकायत के बावजूद नहीं रुक रही मादक पदार्थों की अवैध बिक्री; सख्त कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। इस बार मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिलने का दावा किया गया है।
क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है।
कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 4 नवंबर 2026 को पुलिस कमिश्नर के नाम लिखे पत्र में बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि क्षेत्र से इस तरह की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने लिखा है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। इससे क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर चिंता बनी हुई है।
पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग
पूर्व विधायक ने पुलिस कमिश्नर से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर जल्द से जल्द रोक सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। पत्र में उन्होंने स्पष्ट आग्रह किया है कि बंगाणगा थाना क्षेत्र में इस गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लग सके।
स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
इस पत्र के सामने आने के बाद बाणगंगा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से शिकायतें दी जा रही थीं, तो अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी? शिकायतों के बावजूद अवैध बिक्री जारी रहने की बात सामने आना पुलिस की निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
अब पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप पर नजर
पूर्व विधायक द्वारा सीधे पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर शिकायत किए जाने के बाद अब पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। देखना होगा कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित अवैध बिक्री को लेकर पुलिस क्या कदम उठाती है और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!