खबर
Top News

‘जान देंगे नहीं, जान लेंगे’...: विधायक के बयान से मचा बवाल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 5:04 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, गुना।
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बलराम महोत्सव के मंच से दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने एक चर्चित देशभक्ति गीत की पंक्ति का जिक्र करते हुए कहा- ‘ऐ वतन हम तेरे लिए जान भी देंगे।’ इसके बाद उन्होंने खुद ही सवाल किया- ‘जान हम काहे को देंगे, जान इतनी सस्ती है क्या?’

विधायक ने आगे कहा कि अब यह नहीं कहना चाहिए कि हम वतन के लिए जान देंगे, बल्कि ‘हम वतन के लिए जान लेंगे।’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे जोशीले अंदाज में कही गई देशभक्ति की बात बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवादित और भड़काऊ बयान मान रहे हैं।

‘जान इतनी सस्ती है क्या?’
बलराम महोत्सव कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पन्नालाल शाक्य ने देशभक्ति गीत की पंक्ति को अपने अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा कि ‘ऐ वतन हम तेरे लिए जान भी देंगे’, लेकिन तुरंत ही अपनी बात रोकते हुए पूछा- ‘जान हम काहे को देंगे?’

इसके बाद उन्होंने सामने बैठे लोगों से कहा- ‘बताओ, आप लोग जान इतनी सस्ती है क्या?’ विधायक की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए देश और वतन के लिए जान देने की जगह जान लेने की बात कही।

‘हम वतन के लिए जान लेंगे’
विधायक ने कहा कि अब यह नहीं कहना चाहिए कि हम वतन के लिए जान दे देंगे। उन्होंने कहा कि अब कहना चाहिए कि ‘हम वतन के लिए जान लेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों का भी जिक्र किया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विधायक के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे देशभक्ति के जोश में दिया गया बयान बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स शब्दों के चयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

महिलाओं पर बयान को लेकर भी हुआ था विवाद
पन्नालाल शाक्य इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। इसी कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर की गई उनकी एक टिप्पणी पर बीजेपी की चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना पेंची ने मंच पर ही आपत्ति जताई थी।

बताया गया कि शाक्य ने कहा था कि महिलाओं के लिए हमेशा पुरुष ही मरे हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए महिलाओं की मृत्यु को लेकर भी टिप्पणी की थी। इस बात पर प्रियंका मीना पेंची ने मंच से ही उन्हें जवाब दिया था और दोनों के बीच बहस की स्थिति बन गई थी।

पहले भी बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं शाक्य
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य अपने बेबाक और मुखर बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी वह मंत्रियों और अधिकारियों को लेकर सार्वजनिक मंचों से टिप्पणी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री को लेकर भी नाराजगी जताई थी।

अब बलराम महोत्सव के मंच से दिए गए ‘जान देंगे नहीं, जान लेंगे’ वाले बयान का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उनके बयान पर राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस तेज हो गई है।

संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर आबकारी का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर आबकारी का छापा:34 पेटी शराब जब्त; कीमत ₹1.54 लाख, मकान से बरामद हुआ स्टॉक

1 minute ago
पहले ₹1 भेजा, फिर 47 हजार का झांसा
Top News

पहले ₹1 भेजा, फिर 47 हजार का झांसा:क्यूआर कोड से ट्रांसफर कराए रुपए; ठगाया इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

11 minutes ago
खाद्य विभाग का एक्शन
Top News

खाद्य विभाग का एक्शन:नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस किया निलंबित; स्टोरेज एरिया में मिली गंदगी

16 minutes ago
इंदौर का स्वच्छता मॉडल अपनाएगा यह राज्य
Top News

इंदौर का स्वच्छता मॉडल अपनाएगा यह राज्य:मंत्री बोले-हम काफी पीछे हैं; यहां की व्यवस्था समझने आए, कचरा संग्रहण, सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग का किया निरीक्षण

29 minutes ago
अमानक पॉलिथीन पर कार्रवाई
Top News

अमानक पॉलिथीन पर कार्रवाई:नगर निगम ने किया गोदाम सील; जांच शुरू

37 minutes ago
कमरे में युवक के साथ मिली पत्नी
Top News

कमरे में युवक के साथ मिली पत्नी:पति ने फटकारा; महिला ने एसिड पीकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

43 minutes ago
बांध के 13 गेट खुले
Top News

बांध के 13 गेट खुले:नर्मदा के घाटों पर 10 फीट तक बढ़ा पानी; तीन जिलों में अलर्ट

about 1 hour ago
नागलोक अभियान को मिल रहा समर्थन
Top News

नागलोक अभियान को मिल रहा समर्थन:नागदाह टेकरी; 1979 में हुई थी खुदाई, 2023 में मिले थे अवशेष

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:सरकारी विभाग; स्कूल और अस्पताल भी 'इंडस्ट्री' के दायरे में, लंबित मामलों में कर्मचारियों को राहत

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; रकम लेते ही दबोचा

about 1 hour ago
51 से अधिक रजिस्ट्रियों पर उठाए सवाल
Top News

51 से अधिक रजिस्ट्रियों पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सर्विस रोड बना लग्जरी गाड़ियों की पार्किंग
Top News

सर्विस रोड बना लग्जरी गाड़ियों की पार्किंग:आम रेहड़ी वालों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई; रसूखदारों पर जिम्मेदार मेहरबान

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ का तंज
Top News

पीसीसी चीफ का तंज:भाजपा में इंजन और डिब्बे के बीच ही लड़ाई; जनता हो रही परेशान, शिक्षा, महंगाई, शराबबंदी और सांची दूध के मुद्दे पर सरकार को घेरा

about 1 hour ago
जीतू यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय
Top News

जीतू यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय:बोले-अब और ज्यादा उत्साह से काम करूंगा

about 1 hour ago
गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:खरीदार का इंतजार करते समय पकड़े गए; ट्रेन के जरिए लाई गई थी खेप

about 1 hour ago
कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक
Top News

कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक:दो युवक गंभीर

about 1 hour ago
जहरीली शराब पर सियासत
Top News

जहरीली शराब पर सियासत:गुजरात की 28 पेटियों पर मिली आबकारी विभाग की कथित सील; कांग्रेस ने घेरा आबकारी दफ्तर

about 1 hour ago
सीएम ने दो आधुनिक औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण
Top News

सीएम ने दो आधुनिक औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण:रोजगार के नए अवसर खुलेंगे; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा काम

about 1 hour ago
10 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ पकड़ाया तस्कर
Top News

10 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ पकड़ाया तस्कर:डिलीवरी देने आया था

about 1 hour ago
चंद्रभागा से हरसिद्धि ब्रिज तक नई सड़क शुरू
Top News

चंद्रभागा से हरसिद्धि ब्रिज तक नई सड़क शुरू:पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में ट्रैफिक को बड़ी राहत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!