संदिग्ध की गिरफ्तारी पर मंत्री बोले: सिमी के लोग अंडरग्राउंड होकर दूसरे संगठनों से जुड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) द्वारा मध्यप्रदेश के देवास से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने के आरोप में एक संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देवास और खंडवा लंबे समय से प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) की गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहे हैं।
देवास और खंडवा पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र
शनिवार को इंदौर में पत्रकारों से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देवास और खंडवा पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं। उनके अनुसार, जब सिमी पर प्रतिबंध लगा तो उससे जुड़े कई लोग अंडरग्राउंड हो गए और बाद में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ गए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय स्तर पर इन गतिविधियों की जानकारी थी, इसलिए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सुरक्षा एजेंसियों की लगातार नजर है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
देवास से पकड़ा गया 18 वर्षीय संदिग्ध
गुजरात ATS ने देवास से बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ था। गुरुवार रात ATS की टीम देवास के नाहर दरवाजा क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती पहुंची, जहां संदिग्ध के घर पर परिवार से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे अपने साथ ले जाया गया।
पांच राज्यों में संयुक्त कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
जांच एजेंसियों के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर गुजरात ATS ने मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, पाटन और नवसारी सहित मध्यप्रदेश के देवास से कुल आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये लोग 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद' नाम से एक नेटवर्क तैयार कर रहे थे। मामले में सभी आरोपों की जांच जारी है।
पाकिस्तान से फंडिंग की आशंका
जांच एजेंसी को संदेह है कि आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर से थे। प्रारंभिक जांच में करीब 3 लाख रुपए की फंडिंग मिलने की आशंका जताई गई है।
छापेमारी के दौरान एक आरोपी के मोबाइल से 254 जिहादी दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो फाइलें, फोटो, जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, मसूद अजहर से संबंधित पुस्तकें, उर्दू में लिखे पत्र और गुजराती भाषा में अनूदित कथित जिहादी साहित्य बरामद होने का दावा किया गया है।
UAPA के तहत मामला दर्ज
गुजरात ATS ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां नेटवर्क के अन्य संभावित लिंक की भी पड़ताल कर रही हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!