मेट्रो का दूसरा चरण 20 से: अब 17 किलोमीटर तक चलेगी ट्रेन; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे लोकार्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भोपाल में इंदौर की मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के बाद अब दूसरा चरण 20 जून से शुरू हो रहा है। हालांकि यात्रियों के लिए ट्रेन 21 जून से उपलब्ध होगी।
इसे मिलाकर मेट्रो ट्रेन अब कुल 17 किमी तक चलेगी जो गांधी नगर से लेकर रेडिसन चौराहा के समीप बने स्टेशन तक होगा। अभी ट्रेन 6 किमी के रन पर सुपर कारिडोर तक ही चल रही है।
मेट्रो ट्रेन कारपोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने कहा है कि यात्रियों की अभी कमी भले हो लेकिन इस रूट पर भी ट्रेन चलने से यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी।
20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर सुपर कॉरिडोर-2 से रेडिसन चौराहे तक के रूट का लोकार्पण करेंगे। इसके एक दिन बाद 21 जून से आम लोगों के लिए मेट्रो नए ट्रैक पर दौडऩे लगेगी। भोपाल स्थित मेट्रो कार्यालय में किराया, फेरे और शेड्यूल को लेकर मंथन चल रहा है।
तीन-चार दिन में इस पर अंतिम निर्णय हो जाएगा। यह इंदौर मेट्रो का सबसे व्यस्त और अधिक यात्री घनत्व वाला रूट बन जाएगा। इस रूट से सीधे 4 से 6 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है, जबकि फीडर बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के जरिए यह संख्या 8 से 10 लाख तक पहुंच सकती है।
यह कॉरिडोर सुपर कॉरिडोर, गांधी नगर, लवकुश, सुखलिया, विजय नगर, स्कीम- 78, स्कीम- 54 और रेडिसन चौराहे जैसे प्रमुख रिहाइशी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ेगा।
विशेष रूप से विजय नगर और रेडिसन क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय केंद्र हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
इस रूट पर कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस
इस रूट के दायरे में टीसीएस, इंफोसिस और यश टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के कैंपस हैं। इसके अलावा एसईजेड, आईटी पार्क, एयरपोर्ट, शैक्षणिक संस्थान, होटल और कई कॉर्पोरेट कार्यालय भी इसी कॉरिडोर के आसपास हैं।
केवल टीसीएस और इंफोसिस के कैंपस ही हजारों कर्मचारियों की क्षमता रखते हैं। एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार, मेट्रो संचालन के शुरुआती चरण में इस कॉरिडोर पर रोजाना 25 से 40 हजार यात्री सफर कर सकते हैं, वहीं सुपर कॉरिडोर और आसपास के क्षेत्रों के विकसित होने के बाद यह संख्या 60 हजार से लेकर एक लाख यात्रियों रोज तक पहुंच सकती है।
इंदौर को लेकर ज्यादा चिंता, रोजाना बैठक - भोपाल के सुभाष नगर स्थित डिपो में हर रोज एमडी एस. कृष्ण चैतन्य बैठकें कर रहे हैं। चार दिन पूर्व वे इंदौर आकर इस नए रूट का दौरा भी कर गए हैं। मार्च में कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम ने दौरा करने के बाद अगले ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ाने की हरी झंडी भी दे दी थी।
इन कामों पर चल रहा है मंथन
मेट्रो के सेकंड फेज के लोकार्पण से पहले मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शेड्यूल, किराए और फेरे को लेकर मंथन कर रहा है। दरअसल, अभी मेट्रो सिर्फ 1 घंटा ही दौड़ रही है, क्योंकि यात्रियों की कमी है। नए रुट में गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक कुल 16 स्टेशनों की टाइमिंग, कहां-कितना किराया रहेगा और कितने फेरे लगेंगे? यह सब शामिल रहेगा। आजकल में पूरा शेड्यूल सामने आएगा।
इंदौर यहां भी नंबर वन
मेट्रो का काम इंदौर और भोपाल में लगभग साथ में ही शुरू हुआ था लेकिन ट्रेन चलाने में इंदौर नंबर वन बन गया है। इंदौर मेट्रो की येलो लाइन है। इसके पहले फेज में गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक मेट्रो 31 मई 2025 से शुरू हो चुकी है।
भोपाल में ऑरेंज लाइन के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स के बीच मेट्रो का 20 दिसंबर-25 को लोकार्पण हुआ लेकिन आगे के रूट पर कोई खास काम नहीं हुआ है।
भोपाल में ऑरेंज लाइन का सेकंड फेज साल 2028 तक पूरा होगा। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि इंदौर में दोनों फेज में एलिवेटेड कॉरिडोर है, जबकि भोपाल में सेकंड फेज में करीब 3 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रूट भी है। इसलिए देरी होगी।
इंदौर मेट्रो फेज-2 के ये स्टेशन
सुपर कॉरिडोर स्टेशन 2, 1, भौंरासला चौराहा, एमआर 10 रोड, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त चौराहा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन, विजय नगर चौराहा और मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल)।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!