देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का दिया संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सार्थक द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग भाई-बहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठारी मार्केट पार्किंग से प्रारंभ हुई यात्रा गांधी हॉल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। बड़ी संख्या में व्हीलचेयर पर शामिल हुए दिव्यांगजन ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान का संदेश दिया।
यात्रा का नेतृत्व पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने किया। उनके साथ विभिन्न खेलों के पैरा खिलाड़ी, दिव्यांग उद्यमी तथा कला क्षेत्र से जुड़े दिव्यांग साथी भी यात्रा में सहभागी बने। पूरे मार्ग में तिरंगे के साथ दिव्यांगजन का उत्साह और राष्ट्रभक्ति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर विशेष रूप से पैरा टेबल नेशनल प्लेयर हर्षिता शहरी ऑल इंडिया रैंक 5, भविष्य जैन, ऑल इंडिया रैंक 10 उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दीपक जैन (टीनू) ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं करती। देश के पैरा खिलाड़ी, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे दिव्यांग साथी इसका उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजन को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर और समान भागीदारी का संदेश देना है। दीपक जैन टीनू ने कहा कि जब व्हीलचेयर पर बैठे हमारे दिव्यांग भाई-बहन हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के सम्मान में आगे बढ़ते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का दृश्य बन जाता है।
उन्होंने यात्रा में सहभागी सभी दिव्यांगजन, पैरा खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गांधी हॉल पहुंचने पर यात्रा का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ हुआ। इस पहल को दिव्यांगजन के आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने लाने वाला प्रयास बताया गया।
इस अवसर पर संस्था के अंकित रावल, प्रिंस जोशी, तुषार गावड़े, कमलेश जोशी, तुषार मिश्रा, केशव पोरवाल, आनंद बोकड़िया, शिवांग बागड़िया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!