खबर
Top News

बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट: 13 की मौत; 66 घायल, दो दिन पहले ही शुरू हुआ था उत्पादन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट

खुलासा फर्स्ट, दोहा।
कतर के सबसे बड़े गैस हब रास लाफान स्थित एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में 66 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में इसे एक औद्योगिक दुर्घटना माना जा रहा है और किसी साजिश या जानबूझकर की गई कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं।

बरजान गैस फैसिलिटी में हुआ हादसा
ऊर्जा मंत्री के अनुसार, विस्फोट रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में उस समय हुआ, जब प्लांट को दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके बाद परिसर में आग लग गई, जिस पर आपातकालीन टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया।
घायलों में भारत, कतर, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, तंजानिया, गिनी, केन्या और नाइजीरिया सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

2025 से बंद था गैस संयंत्र दिसंबर
अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते यह गैस संयंत्र दिसंबर 2025 से बंद था। हाल ही में मरम्मत पूरी होने के बाद केवल दो दिन पहले ही उत्पादन दोबारा शुरू किया गया था। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

दोहा तक सुनाई दी धमाके की आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी। कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस होने की बात कही। हालांकि कतर सरकार ने स्पष्ट किया है कि हादसे से पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है और देश से गैस आपूर्ति फिलहाल प्रभावित नहीं हुई है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह कतर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और मृतकों व घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूतावास ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाए रखा है। दूतावास ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कतर में सबसे बड़ा विदेशी समुदाय हैं भारतीय
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कतर में लगभग 7.5 लाख भारतीय रहते हैं, जो देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। तेल और गैस उद्योग, निर्माण क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में भारतीय पेशेवर और श्रमिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय इंजीनियर, तकनीशियन और कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे इस हादसे का असर भारतीय समुदाय पर भी गहराई से महसूस किया जा रहा है।

कतर की अर्थव्यवस्था की धुरी है रास लाफान
रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी को कतर की गैस अर्थव्यवस्था का केंद्र माना जाता है। दोहा से करीब 80 किलोमीटर उत्तर स्थित यह औद्योगिक क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी निर्यात केंद्रों में शामिल है।

यहीं से एशिया, यूरोप और अन्य देशों को बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है।
कतर की आर्थिक समृद्धि में इस गैस हब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी के बल पर देश दुनिया के प्रमुख ऊर्जा निर्यातकों में शामिल हुआ और पिछले तीन दशकों में उसकी अर्थव्यवस्था ने तेज गति से विकास किया।

हादसे की जांच जारी
कतर सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी या संचालन संबंधी दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इस बीच रास लाफान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!