खबर
Top News

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का: दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का

वीडियो में मारपीट करता दिखा करनी सेना पदाधिकारी गया जेल, पूछताछ में हत्या से इनकार

मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ा झटका लगा है। दो दिन के रिमांड के बावजूद करनी सेना का पदाधिकारी आरोपी मानसिंह राजावत से हत्या के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

मानसिंह लगातार हत्या में शामिल होने से इनकार करता रहा। रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर, मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा सूरज जाट अब तक फरार है।

8 सितंबर को निरंजनपुर क्षेत्र में गाय चोरी के शक में चंदर लोहार को कुछ लोगों ने घेर लिया था। उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वीडियो में मानसिंह राजावत भी चंदर के साथ मारपीट करता नजर आया था। इस पर पुलिस ने उसकी भूमिका को जांच के दायरे में लिया और गिरफ्तारी के बाद अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया था।

दो दिन पूछताछ, लेकिन नहीं मिली अहम जानकारी... पुलिस ने रिमांड में मानसिंह से घटना को लेकर पूछताछ की। उससे जानने का प्रयास किया मौके पर क्यों पहुंचा था, वहां कौन-कौन मौजूद था और चंदर के साथ हुई मारपीट में क्या भूमिका थी।

मानसिंह से पुलिस को कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली, जिससे हत्या की जांच का सिरा मिल सके। मानसिंह का कहना था उसे किसी ने बताया था कोई व्यक्ति गाय चोरी कर भाग रहा है। इसी पर सिर्फ देखने पहुंचा था। उसका दावा है हत्या में शामिल नहीं है। हालांकि पुलिस के पास मौजूद वीडियो में उसके द्वारा चंदर के साथ मारपीट की बात सामने आई है।

बिट्टू यादव पर पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी
चंदर लोहार हत्याकांड में आरोपी बिट्टू यादव की भूमिका को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। खुलासा फर्स्ट लगातार बिट्टू यादव के खिलाफ खबरों को प्रकाशन कर मामले का खुलासा कर रहे है।

वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी पूजा पहले ही मीडिया के सामने बिट्टू यादव का नाम लेते हुए आरोप लगा चुकी हैं कि बिट्टू ही चंदर को बुलाकर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी।

बताया जा रहा है कि अनूप टॉकीज के पीछे शिवशक्ति नगर स्थित उसकी बुआ के घर से पुलिस उसके छोटे भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, ताकि बिट्टू तक पहुंचा जा सके। हालांकि बिट्टू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूरज जाट के संबंध में कोई ठोस नई जानकारी नहीं मिली
सबसे बड़ा सवाल अब भी सूरज जाट को लेकर है। मुख्य आरोपी बताया जा रहा सूरज जाट अब तक फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। मानसिंह से पूछताछ के बाद भी पुलिस को सूरज के संबंध में कोई ठोस नई जानकारी नहीं मिली।

चंदर की मौत के पीछे गाय चोरी का शक था या कोई और वजह, मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही और घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किस तरह चंदर को घेरा—इन सवालों के जवाब पुलिस वीडियो और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर तलाश रही है।

फिलहाल मानसिंह जेल पहुंच चुका है, दूसरी तरफ मुख्य आरोपी सूरज जाट पुलिस की पहुंच से बाहर है और दो दिन की पूछताछ के बाद भी पुलिस को मानसिंह से कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में सूरज की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।

संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

12 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

17 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

20 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

25 minutes ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

28 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

31 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 1 hour ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 2 hours ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!