दिनदहाड़े सोने की चेन और अंगूठियां चुराने वाला शातिर गिरफ्तार: महंगे शौक पूरे करने के लिए दिया वारदात को अंजाम; चोरी की ज्वेलरी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन और अंगूठियां चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। बदमाश ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार शहर में चोरी, नकबजनी, स्नैचिंग एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना के मार्गदर्शन में कनाड़िया थाना पुलिस ने इस चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने बताया कि 22 जून 2026 को फरियादी शिवशंकर विजयवर्गीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वैभव नगर, कनाड़िया स्थित उनकी 'चंद्रिका ज्वेलर्स' नामक सोने-चांदी की दुकान पर शाम करीब पांच बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा।
युवक ने चेहरे पर काला मास्क और सिर पर लाल रंग की टोपी पहन रखी थी तथा बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से आया था। उसने सोने के आभूषण खरीदने की इच्छा जताते हुए दुकान संचालक से ज्वेलरी दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका मिलते ही वह एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां उठाकर दुकान से भाग निकला।
फरियादी की शिकायत पर कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 488/26 के तहत धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक युवक लाल टोपी, काला मास्क पहनकर बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से दुकान पर आते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध मुन्ना बारिया (25) निवासी ग्राम बोराली, जिला बड़वानी एवं वर्तमान निवासी ग्राम कनाड़िया, इंदौर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से चोरी गई एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां तथा घटना में प्रयुक्त शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली थाना प्रभारी कनाड़िया सहर्ष यादव , प्र.आर रविन्द्र रघुवंशी , प्र.आर विजय चौबे, प्र.आर शिवकुमार यादव, आर.जगदीश दांगी, आर.कुलदीप , आर.आनन्द जाट एवं सायबर सेल जोन-02 से आर प्रवीण सिंह की अहम भूमिका रही ।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!