हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जेल में बंद कैदियों के बैंक खाते होंगे चालू; KYC के लिए जेलों में लगेंगे विशेष कैंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जेलों में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों के बैंक खातों से जुड़ी समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि कैदियों की KYC और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के लिए जेलों में विशेष कैंप लगाए जाएं।
कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण कैदियों के बैंक खाते संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इससे न केवल कैदियों, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक लेन-देन में परेशानी हो रही है। ऐसे में आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर बैंक खातों को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए कदम उठाए जाएं।
आधार-पैन समेत जरूरी दस्तावेज होंगे अपडेट
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जेलों में विशेष शिविर लगाकर कैदियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
इसके साथ ही बायोमेट्रिक विवरण भी अपडेट कराया जाएगा, ताकि KYC प्रक्रिया पूरी हो सके और बैंक खातों के संचालन में आ रही दिक्कत दूर हो।
सिंगरौली के कैदी की याचिका पर सुनवाई
यह मामला सिंगरौली निवासी कैदी प्रहलाद विश्वकर्मा की याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया था कि KYC और बायोमेट्रिक विवरण अपडेट नहीं होने के कारण उसका बैंक खाता संचालित नहीं हो पा रहा है।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने यह बात भी आई कि ऐसी समस्या केवल एक कैदी तक सीमित नहीं है, बल्कि जेल में बंद अन्य कैदियों को भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
15 दिनों में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर KYC और बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश की जेलों में विशेष अभियान चलाकर कैदियों के दस्तावेज और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने की तैयारी है। इसका उद्देश्य पात्र कैदियों के बैंक खातों को दोबारा सुचारू रूप से संचालित कराना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!