खबर
Top News

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला: राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त राजवाड़ा पर रविवार को हुए सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राजवाड़ा क्षेत्र को नो बस जोन घोषित कर दिया गया है। अब राजवाड़ा के सामने बसें खड़ी नहीं की जाएंगी।

ई-रिक्शा चालक यात्रियों को बैठाते नजर आए
प्रशासन का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इस ऐतिहासिक क्षेत्र में यातायात और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर करना है।

हालांकि, बसों पर कार्रवाई के बीच सोमवार को क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक भी सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाते नजर आए।

इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सिर्फ बसों की पार्किंग पर रोक लगाने से राजवाड़ा की ट्रैफिक समस्या का समाधान हो पाएगा।

हादसे के बाद लिया गया फैसला
राजवाड़ा और आसपास के बाजार में रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रविवार को पीएम सिटी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन ने यहां बसों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

नो बस जोन के तहत अब राजवाड़ा के सामने बसों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। इससे भीड़भाड़ वाले इलाके में बसों के कारण बनने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने की कोशिश की जाएगी।

भीड़ ने बस के कांच फोड़े थे
रविवार को राजवाड़ा चौक पर पीएम सिटी बस ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

भीड़ ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और इसके बाद बस पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

चालक की भूमिका की जांच
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही की आशंका सामने आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण क्यों खोया, बस की गति कितनी थी और हादसे के समय सड़क पर यातायात की स्थिति कैसी थी।

हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बस ऑपरेटर बोले- सोमवार को लौटकर देंगे जानकारी
ग्रीन सेल मोबिलिटी एजेंसी के प्रमुख रोशन अग्रवाल ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे फिलहाल इंदौर से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को लौटने के बाद ही घटना के संबंध में जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल उन्होंने मामले पर कोई विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया।

ई-रिक्शा की मनमानी पर भी निगरानी जरूरी
राजवाड़ा को नो बस जोन घोषित किए जाने के बाद अब क्षेत्र में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की पार्किंग एवं सवारी बैठाने की व्यवस्था भी प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

सोमवार को कई ई-रिक्शा सड़क पर ही खड़े कर यात्रियों को बैठाते नजर आए।

ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि राजवाड़ा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिर्फ बसों की पार्किंग पर रोक पर्याप्त नहीं होगी।

ई-रिक्शा, ऑटो, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था लागू करने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

3 minutes ago
रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

4 minutes ago
मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ
Top News

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

13 minutes ago
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

14 minutes ago
सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

20 minutes ago
आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
Top News

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

37 minutes ago
तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई
Top News

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

39 minutes ago
200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
Top News

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

39 minutes ago
शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार
Top News

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

about 1 hour ago
आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़
Top News

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

about 1 hour ago
राशन विक्रेताओं का ऐलान
Top News

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

about 1 hour ago
इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 1 hour ago
शाही मस्जिद पर बवाल
Top News

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

about 2 hours ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद विवाद
Top News

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

about 2 hours ago
मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई
Top News

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया
Top News

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

about 3 hours ago
मस्जिद विवाद पर भड़के महंत
Top News

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago
करंट लगने से भाजपा नेता की मौत
Top News

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!