खबर
Top News

मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शहडोल की कमान पार्थ जायसवाल को; आठ आईएएस अफसरों के तबादले, चार जिलों के कलेक्टर बदले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 7:35 pm
शेयर करें:
मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहडोल, छतरपुर, बालाघाट और रतलाम समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव शहडोल कलेक्टर के पद पर हुआ, जहां पहले जारी आदेश में संशोधन करते हुए 2015 बैच के आईएएस पार्थ जायसवाल को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

शहडोल में बदला फैसला
सरकार ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए पार्थ जायसवाल, जो वर्तमान में छतरपुर कलेक्टर थे, को शहडोल कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं पूर्व में शहडोल कलेक्टर बनाए गए आदेश में बदलाव करते हुए मिशा सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल पदस्थ किया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले
पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल कलेक्टर, मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर कलेक्टर, कुमार सत्यम को ग्वालियर अपर कलेक्टर से बालाघाट कलेक्टर बनाया गया है। मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर की जगह अब अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास।

अदिति गर्ग को मिली नई जिम्मेदारी
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा एमएसएमई ग्लोबल स्किल पार्क के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अंकित अस्थाना को कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप सचिव अंकित अस्थाना को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव
दिनेश जैन को खाद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में अपर सचिव बनाया गया। गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी मिली। स्वरोचिष सोमवंशी को सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का दायित्व सौंपा गया। मनीष अग्रवाल को सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 6 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 6 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 6 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 7 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 7 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 7 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 7 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 7 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 7 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 8 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 8 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 8 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 8 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 8 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 8 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!