भरत तिवारी केस में बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज; परिजनों ने की थी शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोजपुर।
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ को लेकर उठे सवालों और परिजनों की शिकायत के बाद शाहपुर थाने में जगदीशपुर एसडीपीओ, शाहपुर थाना प्रभारी समेत एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
निष्पक्ष जांच की मांग की थी
इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच को नया मोड़ मिल गया है। जानकारी के अनुसार, भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद परिजनों ने शुरू से ही एनकाउंटर को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
पुलिस कार्रवाई पर उठाए थे सवाल
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे और अब संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज होने से जांच और तेज होने की संभावना है।
परिवार ने जताया न्यायिक जांच पर अविश्वास
घटना के सात दिन बाद भी परिवार का आक्रोश कम नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि केवल जांच की घोषणा से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। उनका आरोप है कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार को सरकार द्वारा घोषित न्यायिक जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं मिली और न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
दूसरे मोबाइल को लेकर भी सवाल
भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने दावा किया कि घटना के समय उनके बेटे के पास दो मोबाइल फोन थे। पुलिस ने एक मोबाइल और मोटरसाइकिल वापस कर दी है, लेकिन दूसरा निजी मोबाइल अब तक परिवार को नहीं सौंपा गया है। परिवार का कहना है कि उस मोबाइल में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य हो सकते हैं।
जांच पर टिकी निगाहें
मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सभी की नजरें जांच पर टिकी हैं। जांच एजेंसियों को यह पता लगाना होगा कि मुठभेड़ की परिस्थितियां क्या थीं और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित समाचार

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!