कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का खुलासा; 1.25 करोड़ का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
किसानों को नामी कंपनियों के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और संबंधित कंपनियों की टीम के साथ विभाग ने सीहोर और भैरूंदा क्षेत्र में छापेमारी की।
1.25 करोड़ का माल जब्त
कार्रवाई के दौरान नकली कीटनाशक, रसायन, पैकिंग सामग्री और पैकेजिंग मशीनरी बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए बताई गई है।
सर्वे के बाद हुई कार्रवाई
पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पंडित के मुताबिक, उनकी टीम को बाजार में क्लाइंट कंपनियों के नाम से नकली कृषि उत्पाद बिकने की जानकारी मिली थी।
इसके बाद मार्केट सर्वे कराया गया। संदिग्ध उत्पादों की जांच में उनके नकली होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कृषि विभाग के साथ कार्रवाई की गई।
घर और गोदाम में चल रही थी पैकिंग
विभाग की टीम ने 13 और 14 जुलाई को सीहोर की श्रीराम कॉलोनी स्थित मुकेश कुशवाहा के घर और गोदाम पर छापा मारा। यहां कथित तौर पर चार महिलाएं नकली कीटनाशकों की पैकिंग करते मिलीं। मौके से बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की गई।
बाजारों में खपाने का काम करता था
इसके बाद टीम ने भैरूंदा में सुरेंद्र पंवार के निवास पर भी कार्रवाई की, जहां से नकली कीटनाशक बरामद किए गए। जांच में एक अज्ञात व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया और तैयार नकली उत्पादों को अलग-अलग बाजारों में खपाने का काम करता था।
FIR में देरी को लेकर SP कार्यालय पहुंचे
कार्रवाई के बाद पुलिस स्तर पर FIR दर्ज होने में देरी को लेकर पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पंडित गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सोनाक्षी सक्सेना से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और जल्द FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन भी सौंपा।
कई कंपनियों के नकली उत्पादों का मामला
सहायक संचालक कृषि अनिल कुमार जाट के मुताबिक, मामला दो-तीन कंपनियों के नकली उत्पादों से जुड़ा है। संबंधित कंपनियों की ओर से पुलिस थानों में FIR के लिए प्रतिवेदन दिए गए हैं। एसडीओ स्तर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
मामले की जांच जारी
कृषि विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली कीटनाशक कहां तैयार किए जा रहे थे, इनके पीछे कौन लोग हैं और इन्हें किन-किन बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!