खबर
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 6:37 pm
शेयर करें:
EOW की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उज्जैन EOW की टीम ने मंदसौर जिले की दलौदा पंचायत में दबिश देकर सरपंच और उनके पति को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोन की NOC के लिए मांगी थी रिश्वत
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला दलौदा पंचायत का है।

शिकायतकर्ता विक्रम सिंह को पंचायत क्षेत्र से लोन स्वीकृत कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC की जरूरत थी।

इसके लिए उन्होंने पंचायत की सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास से संपर्क किया।

आरोप है कि NOC जारी करने के बदले सरपंच पति की ओर से 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी EOW को दी।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल
EOW टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर पंचायत पहुंचा।

जैसे ही 4 हजार रुपए सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को दिए गए, EOW की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई
कार्रवाई के बाद EOW ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

टीम अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

EOW की कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर रिश्वतखोरी को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

10 minutes ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

28 minutes ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

29 minutes ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

32 minutes ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

39 minutes ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 1 hour ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 1 hour ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 1 hour ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 1 hour ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 1 hour ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 2 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 2 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 2 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 2 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 2 hours ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!