श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा: 5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झांसी।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुखनई नदी में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए।
हादसे में पिता-पुत्र, भतीजे और भांजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला
सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पांचों को नदी से बाहर निकाला गया।
सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिंडदान के बाद नदी में उतरे थे
जानकारी के मुताबिक, देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी (45) अपने बेटे अर्पित (12), भांजे पुष्कर शुक्ला (23) और भतीजों अभिनय तिवारी (26) और श्रेयांश तिवारी (21) के साथ सुखनई नदी के किनारे पिंडदान के लिए पहुंचे थे।
कर्मकांड के बाद अनूप नदी में पूजा करने के लिए उतरे। नदी के बीच पहुंचने पर वह गहरे पानी में डूबने लगे।
उन्हें बचाने के लिए अर्पित, पुष्कर, अभिनय और श्रेयांश भी नदी में उतर गए।
देखते ही देखते पांचों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
गोताखोरों ने 30 मिनट में निकाले पांचों शव
सूचना मिलते ही रानीपुर चौकी और मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई।
करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने पांचों को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊरानीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन ने आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू की
मऊरानीपुर सीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि अनूप तिवारी परिजन के पिंडदान के लिए नदी पर आए थे।
पूजा के दौरान अनूप के डूबने के बाद उन्हें बचाने के प्रयास में साथ आए चार अन्य लोग भी नदी में उतर गए और सभी डूब गए।
एसडीएम मनोज कुमार भारती के मुताबिक, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन का प्रयास है कि 24 से 48 घंटे के भीतर परिवार को सहायता उपलब्ध करा दी जाए।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!